इस सुपरस्टार ने दी 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप, 97% का लॉस हो गया !

मोहन लाल देश और मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। साल 2025 उन्हें तीन बेहद अलग तरह के एक्सपीरियंस देकर गया। एक तरफ उन्हें दादा साहब पाल के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दूसरी तरफ उन्होंने थुडारम और एल2 एम पुरान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। मगर इसी साल उनके खाते में सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई जिसका नाम है वृषभ। करीब 70 करोड़ के बजट पर बनी इस पैन इंडिया फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दुर्गति हो गई है। हालत ऐसे बन गए कि इसे केवल छ दिनों में सिनेमाघरों से उतारना पड़ गया।

ऋषभ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि मोहन लाल इसके जरिए 2025 में ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक लगाएंगे। मगर हुआ इसके ठीक उलट। फिल्म ने ना केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि मोहन लाल के करियर की सबसे खराब फिल्मों में से एक साबित हुई। सैकुलक के आंकड़ों के मुताबिक ऋषभ ने अपने ओपनिंग डे पर केवल ₹60 लाख का डोमेस्टिक कलेक्शन किया था। यह मोहनलाल के करियर की लोएस्ट ओपनिंग में से एक है।

दूसरे दिन इसकी कमाई मात्र ₹32 लाख रही। तीसरे दिन यह नंबर घटकर ₹23 लाख पहुंच गई। इस तरह ऋषभ ने ओपनिंग वीकेंड पर महज ₹1 करोड़ 15 ₹15 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। यह खबर लिखे जाने तक फिल्म ने ₹1 करोड़ 64 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से मात्र ₹25 लाख कमाए हैं। यानी कुल मिलाकर वृषभ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ₹ करोड़ 16 लाख रहा। 70 करोड़ के बजट के हिसाब से यह 96.91% का घाटा है। यह बात ऋषभ को 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप बनाती है। फिल्म ने बुक माय शो पर अब तक केवल 14.5000 टिकटों की सेल की है। यह मोहन लाल के करियर का लोएस्ट टिकट सेल है। फिल्म को क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का कोई भी लाभ नहीं मिल पाया। वह भी तब जब इसे मलयालम के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नडा और हिंदी में भी रिलीज़ किया गया था। रिलीज के छठे दिन तक केरल में फिल्म को सिनेमाघरों से उतारे उतारा जाने लगा। बाकी जगहों पर भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। इसकी एक वजह धुरंधर की लहर को माना जा रहा है। साथ ही फिल्म के मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर भी सवाल उठाए जाने लगे।

वृषभ को नंद किशोर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह एक एपिक ड्रामा फिल्म है। मोहन लाल ने इसमें डबल रोल किया है। एक में वो मध्यकालीन राजा बने हैं और दूसरे में मॉडर्न बिजनेसमैन। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है।

Leave a Comment