होली पर बॉलीवुड में पसरा मातम, किसी ने खोया पिता तो किसी ने खोई मां। एक झटके में मातम में बदल गई खुशियां। देवदास एक्टर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा। भाई के बाद मिर्जापुर एक्टर ने खोई मां।
एक के बाद एक निधन की खबर से दहल गया बॉलीवुड। होली पर जहां एक तरफ पूरा देश उत्साह में डूबा हुआ था, दूसरी तरफ कुछ परिवारों की जिंदगी एक झटके में पलट गई।
खुशियां मातम में बदल गई। बता दें हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर विजय कृष्ण का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने फिल्म देवदास में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था। और इस रोल से विजय देश भर में मशहूर हो गए थे। अनुपम खेर, लिलट दुबे और थिएटर फिल्म और टेलीविजन के दूसरे एक्टर्स ने विजय कृष्ण के निधन पर शोक जताया है। एक्ट्रेस लिल दुबे ने विजय कृष्ण के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस ने विजय कृष्ण को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। दिल टूट गया। हमारे प्यारे विजय कृष्ण जो पिछले 25 साल से हमारे थिएटर के परिवार का और डांस लाइक अ मैन का हिस्सा रहे।
उनका निधन हो गया। वो बहुत टैलेंटेड एक्टर थे। हैंडसम और चार्मिंग थे। उनका ह्यूमर बहुत शानदार था। हम सभी के चहेते थे। उनसे जुड़ी तमाम यादें मेरे दिलों और दिमाग में बार-बार लौट रही हैं। बता दें लिट के पोस्ट से ही दुनिया को यह पता चला कि विजय कृष्ण अब नहीं रहे। इसी के साथ जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर की कैसे हुई और कब हुई इसकी जानकारी परिवार की तरफ से साझा नहीं की गई है।
एक्टर अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ-साथ दो बेटियां छोड़ गए हैं। एक्टर विजय कृष्णा के बारे में बात करें तो वह थिएटर की दुनिया के साथ-साथ फिल्मों का भी एक जाना माना नाम थे। उन्होंने फिल्म डांस लाइक अ मैन देवदास गुजारिश जैसी फिल्मों में काम किया था। अभी फैंस विजय कृष्ण के निधन से उभरे भी नहीं थे कि खबर आई मिर्जापुर और दिल्ली जैसी सीरीज का हिस्सा रहे मशहूर एक्टर राजेश तेलंग की मां का भी निधन हो गया है।
बताया जा रहा है मां की निधन से एक्टर एकदम टूट कर बिखर गए हैं। राजेश ने मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जिस पर फैंस भी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें राजेश तैलंग पॉलिटिकल कार्टूनिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित सुधीर तैलंग के भाई हैं। साल 2016 में सुधीर तैलंग का भी निधन हो गया था। भाई के बाद अब राजेश ने अपनी मां को भी खो दिया है। राजेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की।
साथ में लिखा जो इस दुनिया में लाई आज इस दुनिया से चली गई। मां नहीं रही। राजेश तैलन की इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं और वो एक्टर को हिम्मत दे रहे हैं। राजेश तैलन की प्रोफेशनल लाइफ की अगर बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी पर काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा था।
जिसके बाद मिर्जापुर में राजेश तैलंग ने गुड्डू और बबलू पंडित के पिता का रोल निभाया था और इस सीरीज से वह छा गए। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर दिल्ली क्राइम रंगबाज और क्रैकडाउन जैसी सीरीज का हिस्सा रहे।
