शादी से पहले जिस बेटे के कोख में होने से डर गई थीं मीरा नायर, उसी ने न्यूयॉर्क के मेयर बन रचा इतिहास।

भारतीय फिल्म मेकर मीरा नायर के बेटे ने रच दिया इतिहास। जोहरान ममदानी चुने गए न्यूयॉर्क के नए मेयर। जब कोख में थे जोहरान शादी करने से डर रही थी मां मीरा। पिता महमूद ममदानी को जाना पड़ा था जेल। परिवार ने किए ज़हरान के लिए कई त्याग। आज कर रहे हैं परिवार और भारत का नाम रोशन। जोहरान ममदानी। यह नाम इन दिनों खूब चर्चा में है। भारतीय मूल के जोहरान अमेरिका के न्यूयॉर्क के नए मेयर जो बन गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें वो पिछले 100 साल में न्यूयॉर्क के सबसे यंग और पहले भारतवंशी मेयर हैं। वो मशहूर इंडियन फिल्म मेकर मीरा नायर के बेटे हैं।

उनके पिता महमूद ममदानी हैं जो कि पेशे से कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जोहरान ममदानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनसे जुड़ी हर खबर वायरल हो रही है और परिवार से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए लोग बेसबर बैठे हुए हैं। खासकर उनके इंडियन लिनिएच के बारे में, उनके माता-पिता के बारे में तो आज हम आपको उनके परिवार के बारे में सब कुछ बताते हैं। जानकारी के अनुसार आपको बता दें मीरा नायर ने जोहरान के पिता महमूद ममदानी से दूसरी शादी की थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो मीरा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। दिलचस्प बात यह है कि जोहरान उनकी कोख में थे। बावजूद इसके वो महमूद से शादी करने में डर रही थी। जी हां, यह एकदम सच है। अ सूटेबल बॉय सलाम बॉम्बे और मॉनसून वेडिंग जैसी फिल्में बनाने वाली मीरा नायर ने पहली शादी फोटोग्राफर मिचल ईपस्टिन से की थी। दोनों ने 12 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 10 साल की शादी जिसके बाद यह रिश्ता टूट गया। कहा जाता है इसके बाद मीरा के मन में शादी को लेकर डर बैठ गया था। और फिर वो अपनी फिल्म मेकिंग के करियर पर फोकस करने लगी। इसी बीच उनकी मुलाकात महमूद ममदानी से हुई। मीरा अपनी फिल्म मिससीपी मसाला की रिसर्च के लिए कंपाला गई थी। जहां उन्हें महमूद मिले।

बता दें महमूद ने टेलीग्राफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का जिक्र किया था। महमूद ने बताया था कि मीरा नायर ने लंदन के एक ट्रांजिट कैंप में लिखी उनकी पहली किताब पढ़ी थी। मीरा ने उनका इंटरव्यू भी लिया था। दोनों ने लंबी बातचीत की जिसके बाद दोनों करीब आ गए और एक दूसरे से प्यार हो गया।

हालांकि शादी की बात पर मीरा घबरा गई क्योंकि उनका पहला अनुभव अच्छा नहीं रहा था। जब महमूद ममदानी ने उनसे शादी की बात की तब मीरा प्रेग्नेंट थी। मीरा को इस बात की चिंता थी कि महमूद एक फिल्म मेकर की जिंदगी से वाकिफ नहीं है।

मीरा उनसे पूछती रही कि क्या वो किसी ऐसे इंसान के साथ जिंदगी गुजार सकते हैं जो कैंपेन पर जाते हैं और महीनों तक बाहर रहते हैं। हालांकि आखिरकार महमूद ने मीरा को शादी के लिए मना ही लिया। बता दें साल 1991 में दोनों ने टोरंटो में एक रिश्तेदार के घर पर शादी की। इस शादी में महज आठ लोग ही मौजूद थे। इसी साल 1991 में जोहरान ममदानी का जन्म भी हुआ था।

Leave a Comment