सिंगर मिलिंद गाबा के घर गूंजी दो बच्चो की किलकारी, प्रिया बेनीवाल ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म।

मशहूर गायक मिलिंद गावा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए सिंगर ने एक क्यूट सा पोस्ट किया है। सिंगर मिलिंद गावा के घर में एक नहीं दो-दो खुशियां एक साथ आई हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को गायक ने सोशल मीडिया पर बहुत ही खास संदेश के साथ शेयर किया है। जिसे देख उनके फैंस और करीबी लोग ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

मिलिन गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे पोस्ट के साथ इसकी जानकारी दी है। संयुक्त रूप से दोनों ने एक ग्राफिक शेयर किया है जिसमें दो बच्चे गुलाबी और नीले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा ग्राफिक्स में लिखा है कि गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं ट्यून हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए गायक ने एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है। उन्होंने कहा, अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुमसे। अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा। हम दो चमत्कारों से धन्य हो गए हैं। जय माता दी। इसके अलावा पोस्ट पर कई सेलेब से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं।

Leave a Comment