3 इडियट्स का ‘मिलीमीटर’ अब क्या करता है?

क्या आपको आमिर खान के फिल्म 3 एडियट का वो चुलबुला और होशियार लड़का मिलीमीटर याद है जो कपड़े प्रेस किया करता था। जी हां, इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में रेंचू और उसके दोस्तों की मदद करने वाला वही छोटा सा किरदार जिसने कम वक्त में हर दर्शक के दिल में अपनी छाप छोड़ दी थी।

उस किरदार को निभाने वाले अभिनेता राहुल कुमार आज बड़े हो चुके हैं। और दिलचस्प बात तो यह है कि अब वह सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी एक खूबसूरत कहानी का हिस्सा है। जी हां, राहुल दिखने में हैंडसम हंक हैं और उनकी प्रेम कहानी बिल्कुल फिल्मी है। तो चलिए आज की इस वीडियो में मैं बताती हूं आपको राहुल के बारे में।

दोस्तों, राहुल की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे अपनी पत्नी केजिबान दोगान के साथ नजर आए। नई दिल्ली में एक पोर्ट्रेट फोटोग्राफर ने उन्हें देखा और सहज रूप से पूछा कि क्या वो उनका पोर्ट्रेट ले सकती हैं?

राहुल और केजीबान ने मुस्कुराते हुए हामी भर दी। कैमरे के सामने आते ही राहुल का वही प्यारा सादापन और शालीनता झलक उठी जो फैंस को अब काफी पसंद आ रही है। आपको बता दें कि यह फोटोग्राफर ने जैसे ही उनका नाम पूछा राहुल ने हंसते हुए कहा, “मैं राहुल हूं और यह मेरी पत्नी केजिबान है।

यह तुर्की से है। यह सुनकर फोटोग्राफर चौंक गई और मजाकिया लहजे में पूछी, ओह, तो शादी हो चुकी है।” केजबान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, “हम हमारी शादी 4 मई को हुई दोनों के बीच की सहजता और प्यार देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है। फिलहाल अभी के लिए राहुल क्या करते हैं यह तो अभी नहीं पता चला है।

लेकिन उनकी इंस्टा आईडी को खंगालने से यह पता चलता है कि वो एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं और वॉइस ओवर के साथ-साथ वो सिंगिंग भी करते हैं। बहरहाल आज के लिए इस वीडियो में इतना ही और भी ऐसी स्टोरीज को देखने के लिए आप जुड़े रहिए हमारे साथ। तब तक के लिए नमस्कार।

Leave a Comment