अहमदाबाद प्लेन हादसे के दौरान मारे गए पायलट सुमित सब्रवाल के मेडिकल रिकॉर्ड्स खंगाले जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वो तनाव और मेंटल हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे थे। यह रिकॉर्ड ऐसे वक्त में जांचे जा रहे हैं जब क्रैश को लेकर आई शुरुआती रिपोर्ट में हादसे के पीछे मानवीय कारणों के होने से इंकार नहीं किया जा रहा। जिस सुमित सब्रवाल की सूझबूझ को सलाम किया जा रहा था और माना जा रहा था कि प्लेन अगर थोड़ी और दूरी तय करता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।
उन्हीं पर शक की सुई आखिर अब क्यों घूम गई है? सुमित सब्रवाल के साथ काम करने वाले और उनकेदोस्तों ने उनके बारे में क्या बताया? विदेशी मीडिया कैसे स्क्रैश के लिए अब पायलट को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है? सभी सवालों के जवाब देते हैं इस वीडियो में। ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने अपनी हेडलाइन में लिखा, क्या अवसादग्रस्त एयर इंडिया पायलट ने जानबूझकर प्लेन हादसा किया? जिसमें 260 लोग मारे गए क्योंकि उनकी मां की निधन हुई थी। तमाम विदेशी मीडिया इसी तरह की हेडलाइन प्ले कर रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रमुख भारतीय विमान सुरक्षा विशेषज्ञ मोहन रंगनाथन ने कहा, मैंने कई एयर इंडिया पायलट से सुना कि उन्हें कुछअवसाद और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी।
उन्होंने पिछले तीन से चार सालों से उड़ान से छुट्टी ले रखी थी। इसके लिए उन्होंने मेडिकल लीव भी ली थी। यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई जब एयर इंडिया के सीईओ ने शुरुआती दुर्घटना जांच के निष्कर्षों को खारिज कर दिया है। जिसमें यह कहा गया था कि ईंधन कट ऑफ स्विच से जुड़ी पायलट की गलती दुर्घटना का कारण हो सकती है। जबकि 56 साल के सुमित सब्रवाल के पास एयरलाइन परिवहन पायलट का लाइसेंस था जो 14 मई 2026 तक वैलिड था।
उन्होंने बोइंग 787 और 777 और एयरबेस A310 सहित कई विमानों पर पायलट इन कमांड के रूप मेंउड़ान भरने की मंजूरी प्राप्त की हुई थी। उनके पास कुल 15638 घंटों का उड़ान अनुभव था। जिसमें से 8596 घंटे उन्होंने बोइंग 787 पर बिताए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सबरवाल ने हवाई अड्डे से अपने परिवार को फोन किया था और उन्हें आश्वासन दिया था कि लंदन पहुंचने के बाद वह फिर से फोन करेंगे। लेकिन उसके बाद प्लेन क्रैश हो गया। कैप्टन सबरवाल के साथ ट्रेनिंग लेने वाले पूर्व कैप्टन मनमथ राउत ने यह कहा कि मैंने उनके साथ 5 साल तक काम किया। उनकी प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं था। वो एक शांत और पेशेवर पायलट थे।
एक और सहकर्मीऔर करीबी दोस्त कैप्टन शंकर चौधरी ने मीडिया से कहा कि उन्हें कैप्टन सबरवाल की मुस्कान की सबसे ज्यादा याद आती है। उन्होंने कहा लंबी दूरी की उड़ानों के बाद भी वह हमेशा उसी गर्वजशी और मुस्कान के साथ हमारा स्वागत करते थे। वह एक खुशमजाज व्यक्ति थे। अब जब भी मैं विमान के नीचे गिरने की वो अंतिम तस्वीर देखता हूं तो मैं टूट जाता हूं और सोचता हूं कि अगर मैं उनकी जगह होता तो आखिर क्या करता।
बता दें कि कैप्टन सब्रवाल अपने 90 साल के पिता के साथ मुंबई के पवई इलाके में रहते थे। वह अगले कुछ महीनों में रिटायर भी होने वालेथे। इसके बाद उनकी योजना अपने पिता के साथ ज्यादा वक्त बिताने की थी। वो जब भी फ्लाइट लेकर जाते अपने पड़ोसियों से पिता का ध्यान रखने के लिए कह जाते उनके पिता नागरिक उयन महानिदेशालय डीजीसीए के रिटायर अधिकारी हैं। कैप्टन सबरवाल अविवाहित थे। उनके दो भतीजे भी कमर्शियल पायलट हैं। दिल्ली निवासी उनकी बहन भी उनके साथ रहती थी। अब अहमदाबाद विमान हादसे की रिपोर्ट में यह पाया गया है कि यह विमान हादसा इंजन में ईंधन की सप्लाई रुकने की वजह से हुआ था। जबकि रिपोर्ट में यह कहा गया कि कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग से पता चलता है किएक पायलट दूसरे से पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने फ्यूल स्विच कट ऑफ क्यों किया। दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद से विदेशी मीडिया ने विमान हादसे में जान गवाने वाले दोनों पायलट को कटघरे में खड़ा कर दिया है और सुमित सब्रवाल के डिप्रेशन को लेकर तमाम खबरें चल रही हैं।
बता दें कि एयर इंडिया का प्लेन एi171 जो कि गुरुवार 12 जून को अहमदाबाद से स्थानीय समय के अनुसार 1:39 पर उड़ान भरता है। वो उसके बाद लंदन पहुंचने वाला था वो हादसे का शिकार हुआ। इस विमान को लंदन गैटविक पर लैंड करना थाऔर यह विमान महज 40 सेकंड से भी कम समय तक हवा में रहा। जब विमान क्रैश हुआ तो विमान बय राम जीजी बाई मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स के आवास के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत में जा गिरा जिससे एक विस्फोट हुआ।
हॉस्टल में लंच ब्रेक का वक्त था जब विमान के कुछ हिस्से डाइनिंग हॉल की छत से टकराकर गिरे। फ्लाइट रडार 24 के अनुसार एयर इंडिया का विमान साफ मौसम में 625 फीट की ऊंचाई तक चढ़ा और 50 सेकंड में ही लोकेशन डाटा खो गया। उसके बाद पता लगा कि यह विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में मौजूद 242लोगों में से महज एक व्यक्ति बचा है। बाकी सभी की मौत हो गई थी। फिलहाल के लिए इस वीडियो में इतना ही।
