धर्मेंद्र से बेपनाह मोहब्बत करती थी यह हसीना। 10 साल पुरानी शादी तोड़ने के लिए थी तैयार। दिग्गज अभिनेता के लिए घर परिवार छोड़ने को थी तैयार। प्यार में उठाना पड़ गया था खामियाजा। गुस्सैल पति ने यूं लिया था एक्टर से बदला। स्ट्रगलिंग के दिनों में जिस हसीना ने की थी मदद उसी को क्यों दिया था धर्मेंद्र ने धोखा। प्यार में मिला था धोखा तो बन गई थी जोगन। कम उम्र में कह गई थी दुनिया को अलविदा।
नहीं झेल पाई बेवफा बेवफाई का दर्द। हिंदी सिनेमा के ही मैन और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने हेमा मालिनी से शादी कर ली थी और अपने दौर की कई फेमस एक्ट्रेसेस के साथ लव अफेयर को लेकर भी उनका नाम बहुत बार चर्चा में रहा था। आज हम एक ऐसी वेटरन एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वो भी पहले से शादीशुदा थी लेकिन धर्मेंद्र के लिए उनके दिल में बेपनाह प्यार था। यह हसीना धर्मेंद्र के लिए अपनी 10 साल पुरानी शादी तोड़ने के लिए भी तैयार थी।
इस एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा की ट्रेजडी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। अब ट्रेजडी क्वीन का नाम सुनकर आप यह तो समझ ही गए होंगे कि यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी की। एक वक्त ऐसा था जब धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम एक्टर में से एक हुआ करते थे। उनकी पर्सनालिटी पर ना जाने कितनी हसीनाएं फिदा थी। मीना कुमारी पहले से ही दिग्गज एक्टर और फिल्म मेकर कमाल अमरोही की पत्नी थी। इसके बावजूद वो धर्मेंद्र को अपना दिल दे बैठी थी। कहा जाता है इन दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला था।
सिर्फ इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को सुपरस्टार बनाने में मीना कुमारी का ही सबसे बड़ा हाथ था। मीना कुमारी खुद फिल्म मेकर्स से फिल्मों में धर्मेंद्र को बतौर लीड एक्टर कास्ट करने के लिए कहती थी। धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया था। इस दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां भी आ गई थी। इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया लेकिन बाद में मीना कुमारी और धर्मेंद्र ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए थे।
कहते हैं कि मीना की सिफारिश पर धर्मेंद्र को काफी काम मिला और वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे। लेकिन इसी सक्सेस ने मीना को धर्मेंद्र से दूर कर दिया और फिर जब धर्मेंद्र से मीना ने अपने दिल की बात कही तो एक्टर ने मना कर दिया।
हालांकि दोनों में से कभी किसी ने अपने अफेयर की खबरों पर कुछ नहीं कहा। कहा जाता है उनके प्यार में इतनी कशिश थी कि वो धर्मेंद्र के प्यार में जोगन तक बन गई थी और टूटे दिल ने उन्हें ट्रेजडी क्वीन बना दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो टूटे दिल के साथ मीना ने शराब को दोस्त बना लिया था जो कि उनकी मौत का कारण बन गई।
