‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार का निधन, 37 में फिटनेस चैंपियन ने ली अंतिम सांस।

स्प्लिट्स वाला सेवन फेम मयंक पवार का निधन। 37 साल की उम्र में फिटनेस चैंपियन ने ली अंतिम सांसे। टूट कर बिखर गया पवार परिवार। निधन की वजह जान उठ जाएंगे होश। सदमे में मयंक पवार के फैंस। सोशल मीडिया पर लगी सवालों की झड़ी।

रियलिटी टीवी की दुनिया और फिटनेस इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। स्प्लिट्स वेला सीजन 7 के फेमस कंटेस्टेंट मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। जी हां, यह एकदम सच है।

महज 37 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसके चलते उनके फैंस सदमे में आ गए हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए से इस दुखद खबर की पुष्टि की गई है। जिसने उनके चाहने वालों, परिवार और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को गहरे शोक में डाल दिया है।

मयंक के फैंस को गहरा झटका लगा है और वो यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें ऐसा क्या हुआ जो वो अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटोर और कई लोगों के लिए प्रेरणा मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

मयंक सिर्फ एक टीवी पर्सनालिटी नहीं थे बल्कि वह अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के कारण कई युवाओं के लिए एक सच्चे मार्गदर्शक और रोल मॉडल भी बन चुके थे। उनकी पहचान केवल एक रियलिटी शो तक सीमित नहीं थी। वो फिटनेस की दुनिया के एक दिग्गज नाम थे। बता दें उन्होंने मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।

एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में उन्होंने कई लोगों की लाइफ में हेल्दी बदलाव लाए थे। उनकी फिटनेस और बॉडी अक्सर चर्चा का विषय रहती थी। लेकिन उनके अचानक चले जाने से फिटनेस के दावों और रियल हेल्थ को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। हालांकि आपको बता दें मयंक की निधन का असली कारण क्या है?

अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उनके चाहने वाले इस खबर को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं। मयंक की मौत को लेकर फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे हैं। एक यूजर कहते हैं इतनी अच्छी सेहत रखने वाला इंसान अगर इतनी कम उम्र में ही चला गया तो फिर बाकी लोगों का क्या होगा? एक दूसरे यूजर ने कहा स्टेरॉइड्स के नुकसान सच में होते हैं दोस्तों इनसे दूर ही रहो। ऐसी बॉडी का कोई फायदा नहीं है। एक और यूजर मयंक को याद करते हुए कहते हैं हमने सच में एक अनमोल हीरा फूट दिया। भाई तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगे।

स्प्लिट्सवेला से के दिनों को याद करें तो मयंक अपनी मासूमियत, शांत स्वभाव और शानदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते थे। शो में उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि जब वह एलिमिनेट हुए थे तो शो की होस्ट सनी लियोन अपने आंसू नहीं रोक पाई थी।

मयंक ना केवल अपने शानदार फिटनेस रूटीन बल्कि अपनी सादगी के लिए भी याद किए जाते हैं। फिलहाल उनके निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर सभी को चौंका कर रख दिया है। फैंस और करीबी लगातार मयंक पवार को संवेदनाएं भेज रहे हैं।

Leave a Comment