मोनी रॉय के रेस्टोरेंट ने मचाई लूट,कीमत जान छूट जाएंगे पसीने।

शिल्पा शेट्टी के बाद अब नागिन मौनी ने मचाया आतंक। आम जनता की जेब खाली करने पर लग गई है दोनों हसीनाएं। रेस्टोर में बेच रही हैं महंगा खाना और कमा रही हैं करोड़ों रुपए। चाय पानी और रोटी की कीमत जान लोगों ने मारे फन। गले से नीचे नहीं उतरेगा गुलाब जामुन जब सुन लेंगे कीमत।

जी हां, मोनी के बदमाश रेस्टोरेंट ने मचाई है माया नगरी में लूटमार। मेन्यू कार्ड से महादेव की सती ने उठाया पर्दा तो खुले के खुले रह गए लोगों के मुंह। नागिन और देवों के देव महादेव से मशहूर हुई एक्ट्रेस मोनी रॉय इस बार सुर्खियों में हैं। और यह चर्चा इस बार उनकी किसी मूवी या फिर टीवी सीरियल को लेकर नहीं है। बल्कि उनके रेस्टोरेंट को लेकर है जो बदमाश के नाम से माया नगरी में मशहूर है। जिस तरह से क्रिकेटर्स और बड़े-बड़े स्टार्स फिल्मों के अलावा हॉस्पिटिटी बिजनेस में भी उतर चुके हैं।

उसी तरह मोनी रॉय ने भी अपना बिजनेस इसी इंडस्ट्री में फैलाया है। उनके रेस्टोरेंट का मेन्यू देखकर तो आपके मुंह में पानी आ सकता है। लेकिन दाम सुनकर माथे पर पसीना आना तय है। जी हां, शिल्पा शेट्टी के बाद मोनी रॉय भी अपने रेस्टोरेंट के चलते सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। उनके इस रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले महंगे खाने की कीमत लोगों को पसंद नहीं आ रही है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर मोनी रॉय के रेस्टोरेंट के मेन्यू केक फूड आइटम्स की प्राइस सामने आई है। जिसके बाद लोगों ने अपने रिएक्शंस देने शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि मोनी रॉय का दावा है कि यहां आने वाले लोगों को इंडियन फ्यूजन फूड के साथ बॉलीवुड ग्लैमर का स्वाद भी मिलेगा। रेस्टोरेंट का हर कोना खूबसूरती से सजाया गया है। दीवारों, छतों और लाइट्स पर हरेभरे पौधों की सजावट इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। यहां का माहौल बिल्कुल फिल्मी है। जैसे किसी बॉलीवुड सेट पर कदम रख लिया हो। लेकिन लगता है कि मोनी ने माहौल के पैसे भी अपनी डिश में जोड़ लिए हैं। तो चलिए आज के इस रिपोर्ट में हम आपको मोनी के खूबसूरत से रेस्टोरेंट के मेन्यू से रूबरू करवाते हैं। आम रेस्टोर में जहां एक आम इंसान ₹100 में भरपेट खाना खा सकता है। वहीं मोनी के रेस्टोर में सिर्फ एक रोटी की कीमत ₹100 है।

यहां साधारण झालमरी ₹395 में और एक गुलाब जामुन ₹410 में मिलता है। बदमाश रेस्टोर में खाने-पीने की हर चीज की कीमत ₹300 से ₹800 के बीच है। बता दें कि टीवी की सती का यह रेस्टोरेंट अपनी जंगल थीम वाली खूबसूरत सजावट के लिए मशहूर है। यहां अवोकाडो भेल भी मिलती है जिसकी कीमत ₹395 के करीब है। मोनी ने बताया था कि उन्हें अवोकाडो और झालमुड़ी बहुत पसंद है। इसलिए उन्होंने मेन्यू में अवोकाडो भेल खासतौर से शामिल की है। इसके अलावा यहां मोनिशियस नाम की एक खास ड्रिंक मिलती है जो जिन खीरा, कीवी, नींबू और स्पार्कलिंग वाटर से बनती है। जिसकी कीमत ₹695 है। वहीं टमाटर, तुलसी शोरबा और पालक नारियल शोरबा ₹315, मसाला पापड़, मसाला पीनट, क्रिस्पी कॉर्न सेव पूरी ₹295, नान ₹115 और अमृतसरी कुलचा ₹145 का है।

यही नहीं प्याज के पकोड़े जो घरों में यूं ही बन जाते हैं। मोनी के रेस्टोरेंट में जाकर इन्हीं पकोड़ों की कीमत ₹355 हो जाती है। यानी अगर आप बेहद मालामाल हैं तभी आप इस रेस्टोरेंट में कदम रखें।

लेकिन अगर आपकी कमाई इतनी नहीं है कि आप अफोर्ड कर सके तो जरा एक बार बदमाश के मेन्यू प्राइस पर आप नजर डाल लें और उसके बाद ही वहां पर कदम रखें। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में मोनी रॉय ने मुंबई के अंधेरी में और बेंगलुरु के सरजापुर में अपने रेस्टोरेंट बदमाश को लॉन्च किया था। 2 साल में ही उनके रेस्टोरेंट की ब्रांच दो से बढ़कर छह हो चुकी है।

Leave a Comment