तलाक-एलिमनी विवाद के बीच बिगड़ी माही विज की हालत।

तलाक और 5 करोड़ की एलुमिनी की अटकलों के बीच हॉस्पिटल में भर्ती हुई माही विज। जयभानुशाली से टूट रही शादी के बीच बिगड़ी तबीयत। हेल्थ अपडेट आई सामने। माही की तबीयत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा। फैंस हुए परेशान। हॉस्पिटल से वायरल हुई तस्वीर। जैसा कि आप सब जानते हैं कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति जयभानुशाली के साथ उनके रिश्ते में दरार की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं।

खबरों के मुताबिक दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। जय माही अपनी 15 साल की शादी को तोड़कर डिवोर्स फाइल कर चुके हैं। हालांकि जय और माही ने तलाक की खबरों को अभी तक कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इनका रिश्ता लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। अब इन्हीं खबरों के बीच माही विच को लेकर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। खबरें हैं कि माही विच की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर माही के फैंस चिंता में आ गए हैं। आइए आपको भी बिना देरी के माही की हेल्थ अपडेट देते हैं।

दरअसल माही विच को तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जिसकी जानकारी खुद उनकी टीम ने दी। इसके साथ ही माही ने भी कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें वह काफी बीमार लग रही थी। साथ ही बहुत सारी दवाइयों से घिरी हुई थी। आपको बता दें कि 6 नवंबर को माही की टीम ने Instagram पर उनकी हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो बेड पर आराम करती दिखी थी। पोस्ट में बताया गया कि उन्हें तेज बुखार के कारण अभी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। माही की मैनेजर अवंतिका सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा हां उन्हें बहुत तेज बुखार और बेहद कमजोरी है और उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डॉक्टर अब उनकी जांच करेंगे। इसके अलावा अभी कुछ भी पुष्टि नहीं की जा सकती। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह सब उस वक्त हुआ जब सोशल मीडिया पर माही और जयभानुशाली के तलाक और एलिमिनी विवाद की खबरें जोरों पर थी। पिछले कुछ हफ्तों से कई पोर्टल्स पर यह दावा किया गया था कि जय और माही ने जुलाई अगस्त में तलाक के पेपर्स पर साइन कर दिए हैं और एलिमिनी की रकम को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा है। यहां तक कि उनके तीनों बच्चों की कस्टडी को लेकर भी कई तरह की अफवाहएं फैलने लगी। हालांकि इन खबरों पर खुद माही विज ने सीधा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि झूठी खबरें मत फैलाओ। मैं इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाऊंगी। माही विज और जयभानुशाली टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं।

दोनों ने साल 2010 में शादी की थी और नचबलिए 5 जैसे रियलिटी शो में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों और फैमिली के साथ प्यार भरे पल शेयर करते रहे हैं। लेकिन बीते कुछ महीनों में माही ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। जिससे फैंस के बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर बातें और तेज हो गई। अब जब उनकी तबीयत खराब हुई है तो फैंस एक बार फिर चिंता में हैं और लगातार माही के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Comment