कौन है मरियम औरंगजेब? इस नेता का ट्रांसफॉर्मेशन हो रहा जबरदस्त वायरल। पाकिस्तान से लेकर भारत में चर्चा। बदला रंग रूप देख उड़ गए लोगों के होश। सोशल मीडिया पर घूम रहा सिर्फ एक सवाल। कॉस्मेटिक सर्जरी, वेट लॉस या मेकअप का कमाल।
यह दोनों एक ही शख्स की तस्वीरें हैं। मरियम औरंगजेब हो गए ना हैरान लेकिन यह एकदम सच है। मरियम का यह तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन पाकिस्तान से लेकर भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो भी यह बिफोर आफ्टर की तस्वीरें देख रहा है, अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा है। इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल घूम रही हैं। कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट, वेट लॉस या मेकअप का कमाल। तो चलिए पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। पाकिस्तानी नेता मरियम औरंगजेब का यह नया लुक इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है।
बता दें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती जुनैद की शादी में जब मरियम पहुंची तो उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस शादी से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कई यूज़र्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए ट्रोल कर रही हैं। शादी की तस्वीरों में वो काफी अलग लुक में नजर आ रही हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को देखा तो उनका ध्यान उनके चेहरे के शार्प फीचर्स, फुलर लिप्स और शानदार ग्लो की तरफ गया। जो इंटरनेट पर बैठे बहुत से लोगों को हजम नहीं हो रहा है। मरियम की तस्वीरें देखकर एक यूजर ने लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा है। यह तो धोखा है।
” एक दूसरे यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा, “यह सिर्फ शक्ल बदल सकते हैं। मुल्क के हालात नहीं।” एक और यूजर कहते हैं, डॉक्टर ने कमाल कर दिया है। पूरी पर्सनालिटी ही बदल गई है। पाकिस्तान में मरियम औरंगजेब एक जाना पहचाना नाम है और चेहरा भी। भारत में जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें मरियम की उम्र 45 साल है और उनका जन्म 1980 में हुआ था। उन्होंने 1998 में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी। उनके पास कायदे आजम यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी है। जिसके बाद उन्होंने 2003 में किंग्स कॉलेज लंदन [संगीत] से एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट में मास्टर ऑफ साइंस किया है।
मरियम की डिग्री से साफ जाहिर है कि वह एक इंटेलिजेंट और दमदार पर्सनालिटी हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की पार्टी की सीनियर नेता हैं। उन्होंने साल 2013 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। करियर की शुरुआत में उन्हें पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर चुना गया था।
2018 में उन्हें फिर से उसी सीट से चुना गया। प्रेजेंट की अगर बात करें तो इस वक्त मरियम औरंगजेब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार में सूचना और पर्यावरण मंत्री हैं। मार्च 2024 से वह इस पद पर हैं। वो अक्सर अपने भारत विरोधी बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं। जिसके चलते भारत में मरियम को लेकर खासा गुस्सा देखने को मिल जाता है और इस वक्त वह अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
