इशारों-इशारों मे मलाइका अरोड़ा ने एक्स पति पर दिया बड़ा बयान।

मलाइका अरोड़ा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में उन्होंने सोसाइटी के दोहरे रवैया पर बात की है। उनके मुताबिक पुरुष तलाक लेते हैं और अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी करते हैं।

इसके उलट महिलाओं को उनके पसंद के लिए जज किया जाता है। मोजो स्टोरी से बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने कहा, “अगर आप मजबूत हैं तो आपको जज किया जाता है।”

हम यह फैसले लेंगे चाहे कुछ भी हो। मैं पुरुषों का बहुत सम्मान करती हूं और उनसे प्यार करती हूं क्योंकि मेरी जिंदगी में कुछ पुरुष बहुत जरूरी है और सच में बहुत अच्छे हैं। मलाइका ने बताया कि एक जैसी स्थितियों में समाज पुरुषों और महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है।

अगर आज एक पुरुष तलाक लेकर आगे बढ़ने की सोचता है और अगर वह अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी करता है तो लोग कहते हैं बहुत अच्छा।

वहीं अगर कोई महिला ऐसा करती है तो उससे सवाल किया जाता है कि वो ऐसा क्यों कर रही है? ख्याल रहे कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थी। दोनों का साल 2024 में ब्रेकअप हो गया।

Leave a Comment