मशहूर एक्ट्रेस के घर पड़ा छापा, दीवार से मिले लाखों, कोर्ट में कबूली अवैध प्रवृत्ति’ की बात !

बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर पर रातोंरात पड़ा अधिकारियों का छापा। मशहूर हसीना ने घर में छुपाकर रखी थी काली कमाई। बाथरूम की दीवार से बरामद हुए लाखों रुपए। अदालत तक पहुंची बात तो खुला का राज। जी हां, ग्लिट्स और ग्लैमर से भरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई ऐसे राज हैं जो जब भी खुलते हैं, हर किसी को ना सिर्फ चौंका जाते हैं बल्कि बरसों बरस तक दोहराए जाते हैं। और ऐसा ही एक किस्सा है बॉलीवुड की उस हसीन अदाकारा का जिसने 20 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। कई हिट फिल्में दी, खूब दौलत और शहरत कमाई। लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब एक्ट्रेस के घर अधिकारी डिपार्टमेंट का छापा पड़ा और फिर कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि एक्ट्रेस की बरसों से कमाई शोहरत मिट्टी में मिल गई। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि माला सिन्हा हैं।

88 साल की हो चुकी माला सिन्हा अब लाइमलाइट से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। बेहद कम ही मौकों पर वो पब्लिकली नजर आती हैं। लेकिन 60 और 70 के दशक में माला सिन्हा का नाम इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की फहरिस्त में शुमार हुआ करता था। माला सिन्हा शोहरत के मुकाम पर थी। उसी दौर में उनका नाम एक ऐसे स्कैंडल में आया जिसने उनके चमचमाते करियर पर हमेशा के लिए बदनुमा दाग लगा दिया। यह किस्सा है साल 1978 का जब माला सिन्हा के बॉम्बे वाले घर में अधिकारी डिपार्टमेंट की छापा पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों के इस छापे से माला सिन्हा के घर से लाखों रुपए बरामद हुए थे।

माला ने अपने घर के बाथरूम की दीवार में लगभग ₹12 लाख कैश छुपा कर रखे थे। यह 70 का दशक था और उस वक्त ₹12 लाखों की कीमत बहुत ज्यादा हुआ करती थी। वैसे भी माला सिन्हा एक बड़ी स्टार थी। ऐसे में उनके घर से लाखों रुपए कैश में मिलना वह भी बाथरूम की दीवार के पीछे से। यह अपने आप में ही सनसनीखेज बात थी। माला सिन्हा के उन पैसों और सारे बैंक अकाउंट्स को सील कर दिया गया। कहा जाता है कि माला सिन्हा के पिता एल्बर्ट सिन्हा को वह ₹12 लाख हर हालत में वापस चाहिए थे। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब माला सिन्हा ने अपने पिता और वकील की सलाह पर अदालत में एक ऐसा बयान दिया जिसने उनकी छवि पर हमेशा के लिए दाग लगा दिया। बताया जाता है कि जब अदालत में माला सिन्हा से उन पैसों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बयान दिया कि यह पैसे उन्होंने से कमाए हैं। कहा जाता है कि अदालत में यह शॉकिंग बयान देने के बाद माला सिन्हा और उनके पिता को तो वह पैसे वापस मिल गए। लेकिन इस एक बात ने माला का करियर हमेशा के लिए तबाह कर दिया। उन्हें हर तरफ से लोगों के ताने मिलने लगे।

साथ ही किसी भी बड़े स्टार ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। बताया जाता है कि तब माला सिन्हा के हाथ से कई फिल्मों के प्रोजेक्ट भी चले गए। इसके बाद माला ने कुछ चुनिंदा फिल्में तो की लेकिन शोहरत उनके हाथ से हमेशा के लिए चली गई। मौजूदा दौर की बात करें तो माला सिन्हा 88 साल की हो चुकी हैं। बढ़ती उम्र के चलते माला सिन्हा ने पार्टीज में जाना बंद कर दिया है और फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है। वो अब लैंडमलाइट से काफी दूर रहती हैं। माला सिन्हा की एक बेटी प्रतिभा सिन्हा है। प्रतिभा ने भी फिल्मों में कदम रखा लेकिन उन्हें वह शोहरत नहीं मिल पाई। 55 साल की प्रतिभा सिन्हा भी अब अपनी मां की तरह ही गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं।

Leave a Comment