ईरान इजराइल का जारी। दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां। आंखों के सामने हवा में मिसाइलें देखी। लोगों को सुनाया हाले-ए-दिल बेहद डर गई थी जोस अरोड़ा। दुबई क्यों गई थी? अब हालात कैसे हैं? सब कुछ बताया। इजराइल अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है।
इसी बीच काफी सारे भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं। सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, एरिका, फर्नांडिस इनमें से एक मलाइका अरोड़ा की मां जोस अरोड़ा भी हैं। मलाइका की मां ने बताया कि अब दुबई के हालात कैसे हैं और वहां क्यों गई थी। बता दें ईरान इजराइल के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने दुनिया भर की हवाई यात्रा को मुश्किल बना दिया है। बड़ी संख्या में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं और कई रूट्स बदल दिए गए हैं। काफी सारे लोग अपने-अपने घरों से दूर वहां फंसे हुए हैं
और वह फ्लाइट्स फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मलाइका की मां ने वहां गुजर रहे पलों का किस्सा सुनाया है। बता दें अमृता और मलाइका अरोड़ा की मां जोॉयस अरोड़ा भी दुबई में फंस गई हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन का बर्थडे मनाने वहां गई थी। कुछ ही दिनों बाद वहां उन्होंने अपना भी जन्मदिन मनाया था। जोयस ने बताया कि उनकी वापसी 3 मार्च की थी और उन्हें मुंबई लौटना था।
लेकिन फिर नोटिफिकेशन मिला कि के कारण उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। उन्होंने दुबई के हालात पर बात करते हुए कहा, “मुझे कहना होगा कि मैं यहां सुरक्षित महसूस कर रही हूं।” दरअसल, मैंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रोकते हुए देखा। यह डरावना था, लेकिन दुबई की मिलिट्री शानदार काम कर रही है। मेरी बेटियां मुंबई में हैं और वह जानती हैं कि मैं सेफ हाथों में हूं। जोयस ने यह भी कहा कि वह मुझे दिन में तीन से चार बार फोन करती हैं और हम लगातार संपर्क में रहते हैं।
अब जब कुछ ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं तो मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही मुंबई लौट जाऊंगी। बता दें यूएई में फंसी हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सेफली अब भारत लौट आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अपडेट देते हुए कहा था कि घर वापस आ गई हैं वह। उन्होंने बताया यह सब 28 तारीख शनिवार को शुरू हुआ जब वह एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1:00 बजे तक हवाई अड्डा बंद हो चुका था। चारों ओर अफरातफरी मच गई थी क्योंकि वहां किसी को भी पता नहीं था कि क्या हुआ है।
फिर हमले की खबर आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल उनके साथ क्या हो सकता है। लोग एक दूसरे को हिम्मत दे रहे थे। सभी अपने-अपने परिवार को फोन कर रहे थे। बता दें ईशा गुप्ता के अलावा सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को हमले किए थे। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट एशिया में तनाव बढ़ गया है। जिसके चलते भारत समेत कई देशों के यात्री फंसे हुए हैं।
