शादी में माही विज ने दिया धोखा? तारा के नए पापा का खुला राज़, तस्वीरों ने उड़ाए होश !

क्या माही विज ने दिया जय को धोखा? क्या जय माही के बीच नदीम की एंट्री बनी शादी टूटने की वजह? सेपरेशन के एक हफ्ते बाद माही ने किया नए रिश्ते का खुलासा। जय को छोड़ सलमान खान के करीबी के लिए बयां किए दिल की फीलिंग्स। रोमांटिक कैप्शन ने उड़ाए लोगों के होश। तो तारा ने भी अब्बा कहकर खूब लुटाया प्यार। जी हां, इस वक्त इंटरनेट से लेकर फिल्मी गलियारे तक माही विष का लेटेस्ट Instagram पोस्ट खूब चर्चा में बना हुआ है। यूं तो माही विच 14 साल की शादी को खत्म करने के बाद से ही लगातार खबरों में छाई हुई हैं।

जय भानुशाली संग शादी के खूबसूरत 14 साल बिताने के बाद तलाक का फैसला लेकर ना सिर्फ माही और जय ने लाखों फैंस का दिल तोड़ा बल्कि टीवी टाउन के सेलेब्स को भी बड़ा झटका दिया था। लेकिन अब जय संग सेपरेशन के एक हफ्ते बाद ही माही ने अपने नए रिश्ते का खुलासा कर दिया है और फिर से प्यार में होने की बात का जिक्र भी किया है। अब तलाक के महज एक हफ्ते में ही दूसरे मर्द पर माही को यूं प्यार लुटाता देख सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

साथ ही माही पर जय को धोखा देने के इल्जाम भी लोगों ने लगाने शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं जय को छोड़ करीबी शख्स पर प्यार की बरसात करते हुए माही ने लंबे चौड़े कैप्शन के जरिए अपनी फीलिंग्स को बयां किया है और ऐसी-ऐसी बातें लिखी हैं जिसे पढ़कर लोगों के होश उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले आपको बता दें माही विश ने अपने Instagram पर करीबी और खास दोस्त नदीम को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नदीम और माही एक ही हैं क्योंकि उनकी आत्माएं जुड़ी हुई हैं। तो वहीं नदीम को केक खिलाते हुए एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

साथ ही लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो उस इंसान को जिसे मैंने चुना है संयोग से नहीं बल्कि दिल से। उस इंसान को जो मेरी बात तब भी सुनता है जब मैं कुछ नहीं कहती। उस इंसान को जो मेरे साथ खड़ा रहता है इसलिए नहीं कि उसे खड़ा रहना है। बल्कि इसलिए कि वो चाहता है तुम मेरे परिवार हो। मेरी पनाहगाह हो। मेरे हमेशा के लिए साथी हो। यही नहीं आगे भी नदीम पर प्यार लुटाते हुए माही ने लिखा कि तुम सिर्फ मेरे सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं हो। तुम मेरा सहारा मेरी ताकत मेरा घर हो। तुम्हारे साथ मैं खुद जैसी हूं वैसी ही रह सकती हूं। टूटी हुई खुश भावुक, अपूर्ण और फिर से भी पूरी तरह से स्वीकार की हुई और प्यार महसूस करती हूं। हां, कभी-कभी हम गुस्सा हो जाते हैं। हां, हम लड़ते भी हैं।

हां, कभी-कभी हम कई दिनों तक बात नहीं करते। लेकिन चुप्पी चाहे कितनी भी लंबी हो जाए वह हमेशा एक ही जगह आकर खत्म होती है हम दोनों के बीच क्योंकि हम दोनों गहराई से जानते हैं कि नदीम और माही एक हैं। हमारी आत्माएं इस तरह से जुड़ी हुई हैं जिसे शब्दों में पूरी तरह से बयां नहीं किया जा सकता। जीवन हमेशा आसान नहीं रहा है। लेकिन आपके साथ होने से सब कुछ हल्का, मजबूत और बेहतर हो जाता है। जब मैं कमजोर होती हूं तो आप मेरा हाथ थाम लेते हैं। जब मैं खुद पर विश्वास करना भूल जाती हूं तो आप मुझ पर विश्वास करते हैं और आप मुझे इस तरह प्यार करते हैं कि मेरे उन हिस्सों को भी ठीक कर देते हैं जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था कि वो टूटे हुए हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं नदीम। सिर्फ इसलिए नहीं कि आप कौन हैं बल्कि इसलिए कि आप मुझे कैसा महसूस कराते हैं। आप मेरे साथ कैसे खड़े रहते हैं।

आप मेरे दिल, मेरा घर, मेरा परिवार है आज और हमेशा। तो सुना आपने अब माही का खास दोस्त नदीम के लिए इतना कुछ कहना ही लोगों को खटक रहा है और सोशल मीडिया पर लोगों ने माही पर जय को धोखा देने के इल्जाम लगाने भी शुरू कर दिए हैं और तो और शादी टूटने का कसूरवार भी लोग माही को ही बता रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों के पैरों तले जमीन तो तब खिसकी जब लोगों की नजर जय माही की बेटी तारा के पोस्ट पर पड़ी।

तारा ने भी माही के खास दोस्त नदीम को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट किया है। साथ ही साथ कैप्शन में उन्हें अब्बा भी कहकर बुलाया है। अब क्या वाकई में माही विज अपने खास दोस्त नदीम के प्यार में गिरफ्तार है और माही और नदीम का प्यार ही जय संग तलाक की वजह बना है या नहीं। यह तो फिलहाल कहना काफी मुश्किल है। लेकिन देखना होगा कि कब तक इस बारे में जय या फिर माही कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट देते हैं।

Leave a Comment