महिमा चौधरी की दूसरी शादी का असली सच आया सामने।

[संगीत] 52 की उम्र में महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी। 62 के एक्टर को पहनाई वरमाला। शादी के मंडप से दूल्हा दुल्हन के वीडियो वायरल। दो बच्चों के बाप पर आया परदे एक्ट्रेस का दिल। दूल्हे की सफेद दाढ़ी मूछ देख उड़े फैंस के होश। खूबसूरत मंडप हाथों में वरमाला।

बड़ी सी मुस्कान लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा के साथ दूसरी शादी कर ली है। इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। देखिए कैसे फूलों से सजी चादर के साथ महिमा ने शादी के वेन्यू में एंट्री ली। एक्ट्रेस ने येलो कलर की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। माथे पर मांग टीका भी देखा जा सकता है। गोल्डन बैंगल्स और खुले हुए बाल। इस लुक में महिमा चौधरी बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके दूल्हे राजा ने सफेद कुर्ता पजामा पहना हुआ है। कुर्ते पर सीक्वेंस का काम देखा जा सकता है। ब्राउन चश्मा लगाए संजय मिश्रा का स्वैग वाकई देखने वाला है।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। मंडप सजा हुआ है। दूल्हा दुल्हन भी एक्साइटेड लग रहे हैं। दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने एक दूसरे को ना केवल वरमाला पहनाई बल्कि शादी की पारंपरिक रस्में भी निभाई। लेकिन लेकिन लेकिन यह शादी असली नहीं है बल्कि फिल्म के लिए प्रमोशनल एक्ट है। जी हां, एक्टिंग की जा रही है। दरअसल यह पूरा आयोजन उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन का एक हिस्सा था। फिल्म मेकर्स ने फिल्म को लाइमलाइट में लाने के लिए यह प्रमोशनल गिमिक अपनाया है। फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जिसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने स्टेज पर नकली शादी की और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान पास बैठे एक शख्स ने माइक लेकर मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर महिमा डर जाती हैं और कहती हैं कि मंत्र क्यों पढ़ रहे हो? यह मंत्र इस शादी वाले असली मंत्र तो नहीं।

यह सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इसी के साथ दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कॉमेडी और इमोशन दोनों भरपूर मिलने वाला है।

बता दें कि ट्रेलर से पहले फिल्म के टीजर और पोस्टर को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था। फैंस काफी समय से ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसी बीच फिल्म का प्रमोशनल एक्ट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो गया। बहुत से फैंस को लगने लगा कि दोनों की सच में शादी हो गई है।

एक यूजर लिखते हैं। मुझे लगा कि संजय जी ने फिर से शादी कर ली। वहीं एक और यूजर ने सवाल करते हुए कहा महिमा और संजय की शादी नहीं हो रही है? इस फेक शादी की वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर फैंस कंफ्यूज हो गए जिसका जवाब हमने आपको दे दिया है। यह सिर्फ एक प्रमोशनल एक्ट है और कुछ भी नहीं। महिमा और संजय की कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है। दरअसल फिल्म की स्टोरी दूसरी शादी पर बेस्ड है। जिसके चलते मेकर्स ने महिमा और संजय की शादी वाला प्रमोशनल एक्ट तैयार किया था।

Leave a Comment