दो , तलाक फिर बीमारी। इस एक्ट्रेस की कहानी सुन दहल उठेगा दिल। रोड एक्सीडेंट से चेहरे में घुसे कांच के 67 टुकड़े। डॉक्टर ने चेहरा देखने से कर दिया था मना। फेमस प्रोड्यूसर ने की थी करियर तबाह करने की कोशिश। बॉलीवुड दूर से जितना चमचमाता और सक्सेस की गारंटी लगता है।
लेकिन जितना पास जाओ तब पता चलता है हर चीज की एक बड़ी कीमत है जो आपको कभी अपनी हेल्थ कभी इमेज तो कभी करियर से चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस के साथ भी हुआ। नाम सुनकर आपको झटका लग जाएगा।
हम बात कर रहे हैं परदेश धड़कन फिल्म से सबको अपनी खूबसूरती से दीवाना बनाने वाली महिमा चौधरी की। महिमा चौधरी का जब बॉलीवुड में डेब्यू हुआ था तब लोग उनकी सुंदरता के दीवाने हो गए थे। लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब वह अपनी शक्ल भी शीशे में नहीं देखना चाहती थी बल्कि डॉक्टर्स ने भी उन्हें यही सलाह दी कि वो अपना चेहरा शीशे में ना देखें। जी हां, यह एकदम सच है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
तो आज हम आपको महिमा चौधरी के बारे में कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। पहले तो आपको बता दें आज महिमा चौधरी का जन्मदिन है। आज एक्ट्रेस 51 साल की हो गई हैं। क्या आप जानते हैं एक ऐड फिल्म ने महिमा की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी थी।
उन्हें पेप्सी के एक ऐड में काम करने का मौका मिला जिसका ऑडिशन दिल्ली में हुआ था। इस ऐड में उनके साथ आमिर खान और ऐश्वर्या राय भी थे। कहते हैं जब फिल्म निर्माता सुभाष घई ने महिमा को पहली बार देखा था उसी वक्त उन्होंने डिसाइड कर लिया था कि वही होंगी परदेश फिल्म की हीरोइन। यहीं से महिमा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
पहली ही फिल्म में महिमा की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। वो ना सिर्फ रातोंरात स्टार बन गई बल्कि उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का भी अवार्ड मिला। स्टार तो वो बन गई लेकिन उनका फिल्मी करियर और खासकर पर्सनल लाइफ बहुत ज्यादा कंट्रोवर्शियल रही। बता दें महिमा ने अपने एक इंटरव्यू में सुभाष घई पर आरोप लगाया था कि उन्होंने महिमा का करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी। बकायदा बाकी प्रोड्यूसर्स को फोन मैसेज किए थे कि महिमा को काम ना दें क्योंकि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है।
जबकि महिमा कहती हैं उन्होंने तो कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन किया ही नहीं था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उस मुश्किल घड़ी में सिर्फ सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी ने उनका बहुत साथ दिया था। लेकिन सबसे मुश्किल का वक्त एक्ट्रेस के लिए तब आया जब 1999 में उनका एक्सीडेंट हो गया था। जब वह शूटिंग के लिए निकली तब एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांच के टुकड़े की रफ्तार से उनके चेहरे पर जा लगे। उनकी ट्रिटमेंट हुई जिसमें कांच के 67 टुकड़े उनके चेहरे से निकाले गए।
डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी थी कि वह शीशे में अपना चेहरा ना देखें। इस हादसे से वह पूरी तरह टूट गई थी। वहीं उनकी लव लाइफ भी बहुत कंट्रोवर्शियल रही है। कहते हैं उन्होंने कई साल तक टेनिस प्लेयर लियेंडर पेस को डेट किया। वो उनके साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी।
लेकिन वो रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला। फिर उनकी जिंदगी में बॉबी मुखर्जी आई। दोनों ने 2006 में चोरी छुपे शादी कर ली। फिर 2007 में बेटी अरियाना का जन्म हुआ। पति बॉबी को लेकर महिमा ने कहा था कि बेटी की परवरिश उन्होंने अकेली की। बॉबी ने कभी जिम्मेदारियां ली ही नहीं। उसी दौरान उनका दो बार मिसकैरज भी हो गया था।
वहीं आपको बता दें महिमा और बॉबी का रिश्ता भी महज 7 साल ही टिक पाया। 2013 में उन दोनों का तलाक हो गया था। और हां जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें महिमा बीमारी भी हैं। उन्हें 2018 के करीब ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। लेकिन उन्होंने कैंसर से भी अपनी जिंदगी की जंग जीत ली। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
