संजय दत्त – पूजा भट्ट के इस सीन को लेकर बौखलाए थे महेश भट्ट।

1991 में आई संजय दत्त पूजा भट्ट स्टारिंग फिल्म सड़क बहुत पसंद की गई थी। इस फिल्म के गाने भी शानदार थे और इस फिल्म में सदाशिव अमरापुरकर के रोल की भी काफी तारीफ हुई थी। लेकिन यही वो फिल्म है जब संजय दत्त एक सीन करने से घबरा रहे थे और फिर महेश भट्ट ने संजय दत्त को लेकर ऐसी बात कह दी कि उन्होंने वो सीन किया। अब सवाल यह उठता है कि संजय दत्त जो फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्में कर चुके थे 1991 तक वो एक्सपर्ट एक्टर थे। माने हुए एक्टर थे।

कैमरा के सामने बिल्कुल भी शाय नहीं थे। फिर सड़क फिल्म के दौरान महेश भट्ट ने उन्हें ऐसा कौन सा सीन दे दिया जिसे करने से वो घबरा रहे थे और उन्होंने कह दिया कि मैं यह सीन नहीं करूंगा।

एक्चुअली यह सीन था पूजा भट्ट को किस करने का सीन। अब हीरोइन को किस करने का सीन आम बात है फिल्मों में और संजय दत्त ने इस फिल्म से पहले भी कई फिल्मों में अपनी हीरोइंस को किस किया था। फिर आखिर पूजा भट्ट के साथ किस करने में संजय दत्त को क्यों दिक्कत आ रही थी? एक्चुअली रीज़न यह था कि संजय दत्त पूजा भट्ट को अपनी छोटी बहन की तरह मानते थे।

दोनों के बीच एज गैप 23 इयर्स का था और पूजा भट्ट को बच्चे से बड़े होते हुए संजय दत्त ने देखा था। ऐसे में जिस लड़की को वो अपनी पर्सनल लाइफ में एक बहन के तौर पर देखते हैं उसका बड़ा भाई खुद को मानते हैं ऑन कैमरा वो उसे किस कैसे करें? संजय दत्त ने तो महेश भट्ट को यह सीन देने से मना कर दिया। इधर बात करें महेश भट्ट की तो फिल्म के लिए जो भी भावनाएं ऑन कैमरा व्यक्त करनी होती है वो वो सीन्स जरूर डालते हैं। और संजय दत्त के ना करने के बावजूद महेश भट्ट ने ठान ली थी कि ये सीन तो होकर ही रहेगा।

लेकिन संजय दत्त को मनाया कैसे जाए। बाबा है कभी भी गुस्सा कर देते। तब महेश भट्ट ने एक रास्ता निकाला। उन्होंने इस सीन को करने के पीछे संजय दत्त को एक अलग ही लॉजिक दिया। इनिशियली तो महेश भट्ट खुद थोड़ा गुस्सा हुए और उन्होंने संजय दत्त को सबसे बड़ा हिपोक्रेट कह दिया और यह कह दिया कि अगर तुम इस फिल्म में पूजा भट्ट को किस नहीं कर सकते तो तुम्हें हक नहीं है जिंदगी में किसी और की बेटी को किस करने का। उसके बाद महेश भट्ट ने संजय दत्त को समझाया कि ऑन कैमरा आपको अपनी पर्सनल लाइफ की फीलिंग छोड़नी होती है। यह एक फिल्म का सीन है और इस फिल्म में पूजा भट्ट जो है वो आपकी छोटी बहन नहीं है पर्सनल लाइफ वाली।

वो इस फिल्म में आपका लव इंटरेस्ट है और आपको अपना लव उसके प्रति दिखाने के लिए यह किसिंग सीन देना ही होगा। इधर पूजा भट्ट भी संजय दत्त के साथ कंफर्टेबल नहीं थी वह सीन करने में। तब पूजा भट्ट को महेश भट्ट ने कहा कि आपको अपने इंटिमेट सीन्स के दौरान कुछ चीजें ध्यान रखनी है। अपनी पर्सनल लाइफ की भावनाओं को दूर रखना है। जिस वक्त आप यह सीन दे रहे हैं तब मन में व्गैरिटी ना लेकर आए।

उसे बहुत ग्रेसफुली करें। इस सीन की गरिमा बनाए रखें तब जाकर यह सीन होगा। दोनों एक्टर्स हैं। संजय दत्त और पूजा भट्ट को दोनों को महेश भट्ट ने यह ट्रेनिंग दी और फाइनली वो केसिंग सीन पिक्चराइज किया गया और जो चीज महेश भट्ट ने समझाई थी कि इस सीन को बहुत ही ग्रेसफुली करना है। तो फिल्म में जरा भी वो सीन आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट नहीं लगा। एक लव स्टोरी है।

एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को चूमता है। वह सीन बहुत ही अच्छे तरीके से मूवी में जेल हो गया। यह तो कहना पड़ेगा कि महेश भट्ट अपने जमाने के ना सिर्फ अच्छे फिल्म मेकर थे बल्कि अच्छे ट्रेनर भी थे जो एक्टर्स को ऑन सेट भी इस तरह से ग्रूम करते थे। महेश भट्ट अब फिल्में क्यों नहीं बनाते हैं.

यह सवाल हर कोई पूछता है तब महेश भट्ट ने अपने वन ऑफ द इंटरव्यू में कहा था कि मैं अब फिल्में इसलिए नहीं बनाता हूं क्योंकि आज की दुनिया के हिसाब से मैं आउटडेटेड हूं और मैं उन ग्रीडी डायरेक्टर्स में से नहीं हूं जो अपने पैरों के निशान छोड़कर जाना चाहता हूं। मैंने जो काम किया जो कुछ इंडस्ट्री को दिया है वो देकर मैं खुश हूं।

Leave a Comment