डिवोर्स रमर्स के बीच धर्म बदलने की तैयारी में माही क्या मुस्लिम धर्म को अपनाएगी तारा की मम्मी? बुर्के में माही की तस्वीरें देख लोगों के उड़ रहे होश। क्या है इन वायरल तस्वीरों का सच? जी हां, यह वो सवाल और दावे हैं जो इस वक्त तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस माही विज को लेकर किए जा रहे हैं।
इंटरनेट की दुनिया में यह चर्चा शुरू हो गई है कि माही विज अपना धर्म बदल सकती हैं। वेल दावे किए जा रहे हैं कि तारा की मम्मी अब मुस्लिम बेगम बन सकती हैं। तो जय भानुशाली से सेपरेशन की खबरों के बीच अब क्यों उड़ रही हैं माही के धर्म परिवर्तन की अफवाहें।
क्या है माही के हिंदू से मुस्लिम धर्म को अपनाने का सच? आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि एक्ट्रेस माही विज के धर्म बदलने की अफवाहों की शुरुआत इन तस्वीरों की वजह से हुई है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि इन वायरल होती तस्वीरों में माही विज बुर्के में नजर आ रही हैं।
आंखों में काजल और लाइट मेकअप और बुर्के में सेल्फी लेती हुई माही विज की इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर यह चर्चा शुरू हो गई है कि एक्ट्रेस अपना धर्म बदलने की तैयारी कर रही हैं और वह जल्द ही मुस्लिम धर्म को अपना सकती हैं। लेकिन तेजी से फैल रही धर्म परिवर्तन की खबरें एकदम गलत और बेबुनियाद हैं। बल्कि यह गेटअप तो माही के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
जी हां, लंबे ब्रेक के बाद अब माही विज छोटे पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। और यह एक्ट्रेस के उसी प्रोजेक्ट का नया लुक है। जिसमें वह मुस्लिम अटायर में नजर आ रही हैं। और तारा की मम्मी का इन तस्वीरों से रियल लाइफ में कोई भी कनेक्शन नहीं है और ना ही एक्ट्रेस धर्म बदलने की तैयारी कर रही हैं। बल्कि यह तो वह अफवाहें और खबरें हैं जो एक्ट्रेस को बुर्के में देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने शुरू की थी। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर फैल रही माही के धर्म बदलने के दावे झूठे हैं। यह तो ई2 आपको पहले ही बता चुका है। वेल बुर्के में अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए माही ने शोकेस सेट से अपनी वैनिटी वैन की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। रात के अंधेरे में खड़ी माही की वैनिटी वैन आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि 9 साल बाद टीवी की दुनिया में कमबैक करने वाली माही विज सीरियल शहर होने को है। शो से कमबैक करने वाली हैं। जिसका खुलासा खुद माही ने अपने ब्लॉग के दौरान भी किया था।
दावे किए जा रहे हैं कि शादी के 14 साल बाद जय और माही के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों जल्द ही तलाक लेकर एक दूसरे से अलग होने वाले हैं। हालांकि जय या फिर माही दोनों में से किसी ने भी तलाक की खबरों पर फिलहाल कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट या रिएक्शन नहीं दिया है।
