तलाक के ऐलान के बाद लता सवरवाल ने तोड़ी चुप्पी। विवादों के बीच पहली बार शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट। शादी के 15 साल बाद अलग होने जा रहे हैं अक्षरा के मम्मी पापा। इशारोंइशारों में लता ने बताई तलाक की वजह। संजीव के साथ रिश्ते में खुश नहीं थी लता। यह बात तो किसी से छिपी नहीं रही कि स्टार प्लस के आइकॉनिक फैमिली ड्रामा यह रिश्ता क्या कहलाता है मी? अक्षरा के मम्मी पापा का किरदार निभाने वाले लता सबरवाल और संजीव सेठ अब साथ नहीं है।
जी हां, शादी के 15 साल बाद हिना खान के ऑन स्क्रीन मम्मी पापा ने तलाक का ऐलान करदिया है। इस बात की जानकारी खुद लता ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। जिसके बाद हर कोई दंग रह गया था। तभी से लोग कयास लगा रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस खूबसूरत जोड़ी का रिश्ता शादी के 15 साल बाद यूं चकनाचूर हो गया। आखिर इनके शादी में दरार आने की क्या वजह रही? जी हां, सेपरेशन के ऐलान के बाद पहली बार लता ने एक नहीं बल्कि दो-दो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं। लता के यह पोस्ट सोशल मीडिया पर अब हॉट टॉपिक बन गया है। माना जा रहा है कि लता ने अपनी शादी टूटने की वजह का हिंट दे दिया है।
लता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीसेक्शन में दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहली पोस्ट में लिखा है, खूबसूरत चेहरा ढूंढना आसान होता है, लेकिन खूबसूरत दिल आसानी से नहीं मिलते। वहीं दूसरी स्टोरी में लता ने लिखा आप दूसरों को तभी गाइड कर सकते हो जब खुद पर बीती हो। लता के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद लता इस रिश्ते में खुश नहीं थी। संजीव शायद उनके लिए वैसे जीवन साथी साबित नहीं हुए जैसा वो उम्मीद करती थी। वहीं लता के इन पोस्ट को देख फैंस के भी रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक का कमेंट है हम सच में चाहते हैं कि आप शादी को लेकर हमें गाइडकरें। शादी करते वक्त हमें किन-किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए।
वहीं एक और यूजर ने लिखा दिल तोड़ा है लता जी का संजीवन। एक और यूजर ने एक्ट्रेस को दिलासा देते हुए लिखा लता मैडम आप मजबूत रहें। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। भगवान इस कठिन समय में आपके साथ रहे। हम आपसे प्यार करते हैं। आप वही करते रहें जिससे आपको खुशी मिलती है। बता दें कि तलाक की अनाउंसमेंट के बाद लता ने अपने पति संजीव के साथ भी सोशल मीडिया पर सारी फोटोस हटा दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं लता और संजीव के सेपरेशन का असर सबसे ज्यादा उनके बेटे पर पड़ा है। अपनेपेरेंट्स के तलाक की खबर सुनने के बाद उनका बेटा दो हिस्सों में बट गया है। हालांकि अब बताया जा रहा है कि लता अपने बेटे की अकेले ही परवरिश करने वाली हैं।
एक्ट्रेस अक्सर ही अपने बेटे के साथ क्यूट क्यूट फोटोस भी शेयर करती रहती है। कपल के फैंस भी अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने मीडिया से प्राइवेसी देने की गुजारिश भी की थी। दोनों लंबे वक्त से अलग भी रह रहे थे। बेहद ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि संजीव सेठ की यह दूसरी शादी थी
