मैं बहुत जीना चाहता हूँ ….” मरने से पहले ये थी करिश्मा कपूर के पति की आखिरी इच्छा।

संजय कपूर की 53 इयर्स की एज में निधन हो गया। संजय कपूर एक इंडस्ट्रियलिस्ट थे और करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड थे। फिलहाल परिवार वालों को इंतजार है कि कब संजय कपूर की बॉडी इंडिया आएगी और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब इसी बीच संजय कपूर की एक क्लोज फ्रेंड ने बताया है कि संजय कपूर की एक आखिरी इच्छा थी और वो इच्छा वो पूरी नहीं कर पाए।

संजय कपूर खुलकर जीना चाहते थे। वो लंबी जिंदगी जीना चाहते थे। इस फ्रेंड ने बताया कि संजय कपूर अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देते थे क्योंकि उन्हें 100 साल जीना था। संजय कपूर ने खुद अपनी इस दोस्त को कहा था कि मैं कम से कम 100 साल तो जीना ही चाहता हूं। यही कारण है कि संजय कपूर अपनी हेल्थ पर बहुत ध्यान देते थे।

100 साल जीने की चाह के पीछे वजह यह है कि संजय कपूर का जो सबसे छोटा बेटा है अज़ारस। उसे वह बड़ा होते हुए देखना चाहते हैं। 2018 में अज़ारस का जन्म हुआ। अभी वह 8 साल का ही है। उसके साथ संजय कपूर और वक्त बिताना चाहते थे। उसके साथ खेलना चाहते थे। उसे बड़ा होता हुआ देखना चाहते थे।

इसीलिए उनकी चाह थी कि वह लंबी उम्र जिए। हालांकि भगवान को कुछ और ही मंजूर था। संजय कपूर फिट थे, लेकिन उनका हार्ट मजबूत नहीं था। उन्हें दिल का दौरा आया, और वह चल बसे। अभी उनका छोटा बेटा महज 8 साल का ही है।

Leave a Comment