डायरेक्टर अंकित साखिया की लालू कृष्णा सदा सहायते 2025वीं सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट रही। इसे केवल ₹50 लाख के बजट में बनाया गया। फिर भी यह गुजराती सिनेमा की पहली ऐसी मूवी बन गई जिसने ₹100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।
खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए अंकित ने सिर्फ एक कैमरे का इस्तेमाल किया है। वो कैमरा भी उन्होंने अपने दोस्त से उधार लिया था। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ हुई बातचीत में अंकित साथिया लालू की मेकिंग पर बात करते हुए कहते हैं पूरी फिल्म एक कैमरे से शूट हुई है। वो भी मेरे दोस्त का कैमरा था। वो भी एक बार गिर गया था। फिर भी हम इस बात को लेकर क्लियर थे कि हमें केवल पॉजिटिव पर फोकस करना है।
हम कुछ भी नेगेटिव नहीं सोच रहे थे। डायरेक्टर और फोटोग्राफी यानी डीओपी के हाथ से कैमरा गिरा। हम में कोई नहीं हिला। डीओपी ने कैमरा चेक किया। 20 सेकंड लगे और फिर कहा कि सब ठीक है। किसी ने उस बारे में बात नहीं की। अंकित बताते हैं कि उनका पूरा ध्यान अगले स्टेप पर था। इसीलिए वह जुगाड़ बढ़ाकर किसी तरह अपनी मूवी शूट कर रहे थे। वो बताते हैं पैसे नहीं थे। कुछ भी नहीं था। सच में कुछ नहीं था। सिर्फ हम थे। हम सब थे। सिर्फ इसीलिए फिल्म बनी। 20 से 25 दिन हम वहां पर थे। खाना आता था तो खाते थे। एक बार मैं खुद सेट छोड़कर खाना लाने चला गया क्योंकि भूख ही इतनी लग रही थी। यह कोई फिल्म का सेट नहीं था। यह एक तरह का स्कूल प्रोजेक्ट था जिसे हम किसी तरह बना रहे थे। लालू मूवी को अंकित ने अपने दोस्तों से उधार लेकर बनाया है।
इस बारे में वह कहते हैं, मैं सिविल इंजीनियर हूं। मेरे सारे दोस्त बिल्डर्स वगैरह के बेटे हैं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि हम घूमने नहीं जाएंगे। यह थोड़े बहुत पैसे हैं। ले तू रख। मैं फोन करता था तो 20,000, 300, 500, लाख जितनी जरूरत होती थी उतने आते थे।
फिर हम खाते थे। मतलब आप समझिए कि हमारे पास अपना कुछ भी देने के लिए नहीं था। इसीलिए यह फिल्म प्योर फैशन है। लालू कृष्णा सदा सहायते 2025 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म है।
वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर इसने 121.65 करोड़ कमा लिए हैं। यह मूवी के बजट की तुलना में 24,230% का प्रॉफिट है। रोचक बात यह है कि लालू को केवल ₹ लाख की ओपनिंग मिली थी। मगर वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से इसने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
