सौरव द्विवेदी ने Lallantop को क्यों छोड़ा ? अब आगे क्या करेंगे पूरी सच्चाई आ गई सामने

मीडिया और हिंदी पत्रकारिता के दर्शकों के लिए अब एक बहुत बड़ी खबर निकल कर आई है। वो चेहरा, वो आवाज और किस्सागोई का वो अंदाज जिसने द लल्लन टॉप को देश का सबसे चहेता डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बनाया। आज उस चेहरे ने अपनी बनाई हुई दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां दोस्तों, सौरभ द्विवेदी ने द लल्लन टॉप से इस्तीफा दे दिया है।

खबर सिर्फ इतनी ही नहीं है बल्कि रिपोर्ट्स यह भी हैं कि उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप से भी पूरी तरह अपना नाता तोड़ लिया है। इस खबर पर मोहर तब लगी जब खुद सौरभ द्विवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने जाने की खबर को एक शेर के जरिए बयां किया। उन्होंने मशहूर शायर नासिर काजमी की पंक्तियों का हवाला देते हुए लिखा यूं ही आबाद रहेगी दुनिया हम ना होंगे कोई हमसा होगा। यह लाइनें ही बता रही हैं कि यह फैसला उनके लिए भी कितना भावुक रहा होगा। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा शुक्रिया द लल्लन टॉप मान पहचान और ज्ञान के लिए।

लेकिन दोस्तों इस ट्वीट में सबसे गौर करने वाली बात वो है जो उन्होंने आखिर में लिखी। उन्होंने लिखा एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी। सौरभ द्विवेदी ने यहां पूर्ण विराम यानी फुल स्टॉप नहीं बल्कि अल्पविराम यानी कॉमा का जिक्र किया है। इसका सीधा मतलब है कि वह पत्रकारिता नहीं छोड़ रहे बस प्लेटफार्म बदल रहे हैं। मीडिया गलियारों में जो चर्चा है उसके मुताबिक सौरभ द्विवेदी अब किसी और बड़े चैनल को ज्वाइन करने के बजाय अपना खुद का मीडिया वेंचर शुरू करने जा रहे हैं। यानी जल्द ही आप उन्हें उनके अपने मंच पर देख पाएंगे।

अब सवाल उठता है कि द लल्लन टॉप का क्या होगा? क्योंकि इसमें कोई दो राय नहीं कि लल्लन टॉप की जो ब्रांडिंग और साख आज है उसे खड़ा करने में सौरभ की मेहनत उनकी लल्लन टॉप शो वाली एंकरिंग और चुनावी कवरेज का सबसे बड़ा हाथ रहा है। खबर है कि सौरभ के जाने के बाद अब लल्लन टॉप की कमान कुलदीप मिश्रा को सौंपी जा रही है। कुलदीप चैनल के पुराने साथी हैं और अब एडिटर के तौर पर जिम्मेदारी वह संभालेंगे।

कुलदीप के सामने चुनौती बड़ी होगी क्योंकि दर्शकों को सौरभ द्विवेदी के अंदाज की आदत लग चुकी है। लेकिन बदलाव प्रकृति का नियम है। सौरभ द्विवेदी अब अपनी नई यात्रा पर निकल चुके हैं और ललन टॉप एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

Leave a Comment