बिदाई और बिग बॉस जैसे शो में दिखने वाली एक्ट्रेस सारा खान को आज कौन नही जानता। सारा खान इस वक्त मीडिया और इंडस्ट्री से भले ही दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी और वर्क से संबंधित चीजे बताती रहती है।
हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को बड़ा सरप्राईज दिया है। दरसल सारा खान दूसरी बार दुल्हन बन गई हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी शादी की अनाउंसमेंट कर दी है. सारा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक अब शादी के बंधन में बंध गए हैं.
6 अक्टूबर को कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है और आज इसका खुलासा किया है. सारा की वेडिंग फोटोज इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं.सारा खान और कृष पाठक ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में दो हाथ नजर आ रहे हैं, जो मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन कर रहे हैं. स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत कपल शादी के बंधन में बंधे हैं. इस पर 6 अक्टूबर 2025 की तारीख डली हुई है. दूसरी तस्वीर में सारा और कृष आंखें बंद करके रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.
एक्ट्रेस के इस खुलासे और फोटोज के बाद उनके फैंस के साथ सेलेब्स ने भी उन्हें नए जीवन की शुभकामनाएं दी है।
