फ्लाइट में ‘लड़ाई’, फिर हुआ गायब ! 800 KM दूर रेलवे स्टेशन पर मिला

बंद करो 800 किलोमीटर का सफर एक अनजान रेलवे स्टेशन और एक बीमार कमजोर शख्स यह है उस पहेली का जवाब जिसने सबको परेशान कर रखा था। इंडिगो फ्लाइट में जिस यात्री पर वार हुआ था और जो फिर रहस्यमई तरीके से गायब हो गया था वह अब मिल चुका है। जो 300 फीट की ऊंचाई पर एक थप्पड़ से शुरू हुई और एक रहस्यमई गुमशुदगी पर जाकर उलझ गई थी।

आइए पहले उस पल को याद करते हैं। मुंबई कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में असम के हुसैन को आया। वो तड़प रहा था लेकिन मदद की जगह एक दूसरे यात्री हाफिजुर रहमान ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। वजह मुझे प्रॉब्लम हो रही है।

हवा में हुई इस ने सबको सन कर दिया। कोलकाता में लैंड करते ही जिसने थप्पड़ मारा उसे पकड़ लिया गया। लगा कि इंसाफ हो गया है। लेकिन कहानी का असली ड्रामा तो अब शुरू हुआ। पीड़ित हुसैन ही गायब हो गया। उसे सिलचर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी पर वो कभी एयरपोर्ट पहुंचा ही नहीं। फोन बंद, कोई संपर्क नहीं। बीमारी से जूझ रहे पिता और पूरा परिवार बिखर गया।

सवाल एक ही था आखिर हुसैन गया कहां और अब कई दिनों की बेचैनी के बाद हुसैन मिले हैं। लेकिन कोलकाता में नहीं बल्कि 800 कि.मी. दूर असम के बरपेटा रेलवे स्टेशन पर बेहद कमजोर हालत में। एयरपोर्ट से कैसे निकला? 800 कि.मी. का सफर अकेले कैसे तय किया? एयरलाइन की जिम्मेदारी कहां है?

यह सारे सवाल सभी के ज़हन में थे। हुसैन का मिलना एक राहत है। लेकिन यह अपने पीछे कई गंभीर सवाल छोड़ गया है। एक डिस्रेस्ड यात्री को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ऐसे ही कैसे जाने दिया? क्या उसे कोई मेडिकल मदद नहीं दी गई? और सबसे बड़ा रहस्य वो इस हालत में 800 कि.मी. दूर कैसे पहुंचा?

Leave a Comment