क्योंकि सास भी के लिए स्मृति की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश।

टीवी का सबसे सुनहरा दौर एक बार फिर से लौट रहा है। 25 साल बाद वो टीवी सीरियल वापस आ रहा है जिसने लोगों को टीवी देखने के लिए मजबूर किया था। एकता कपूर का सबसे चर्चित टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहुत ही टीवी पर लौट रहा है।

यह अब तक का सबसे बड़ा शो माना जाता रहा है। जिसने भारत में टीवी देखने का तरीका ही बदल दिया था। इस शो की एक्ट्रेस स्मृति ईरानी थी जिन्होंने एक आदर्श बहू का रोल निभाया था। स्मृति इस नए शो का भी हिस्सा हैं और वही शो की लीड एक्ट्रेस भी हैं। अब स्मृति की फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। स्मृति शो के लिए इतनी रकम चार्ज कर रही हैं जितना कि बड़े-बड़े स्टार्स भी नहीं लेते।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति शो के लिए पर डे ₹14 लाख की फीस ले रही हैं। जी हां, आपने सही सुना स्मृति ईरानी पर डे ₹14 लाख की फीस चार्ज कर रही हैं। कहा जा रहा है कि एकता कपूर स्मृति को इतनी फीस देने के लिए भी राजी हो गई हैं क्योंकि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनका यह नया शो लोगों को बहुत पसंद आएगा। खास बात यह है कि इस शो में स्मृति के साथ-साथ पुराने एक्टर्स को वापस लाया गया है। हालांकि इस शो के सात-आठ एक्टर्स की डेथ भी हो चुकी है। उनकी जगह नई कास्टिंग चल रही है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था।

यह शो एक आदर्श बहू के इर्द-गिर्द घूमता है जो एक पंडित की बेटी है जिसकी शादी बिजनेस टकून गोवर्धन वीरानी के पोते मेहर से होती है। एकता यह शो दोबारा क्यों बना रही हैं? उन्होंने इसका जवाब भी दिया है। उन्होंने एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा इस शो ने भारतीय घरों की महिलाओं को आवाज दी। साल 2000 से 2005 के बीच पहली बार ऐसा हुआ कि महिलाएं परिवार की बातचीत का हिस्सा बनने लगी। इसने भारत की कहानी कहने की परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। यह सिर्फ एक डेली सोप नहीं था बल्कि इसने घरेलू शोषण, उम्र को लेकर ताने और इच्छा मृत्यु जैसे मुद्दों को घर-घर में चर्चा का विषय बना दिया। यही थी उस कहानी की असली विरासत।

क्या हम उन मुद्दों पर बात कर सकते हैं जिनसे हम आज भी कतराते हैं? क्या हम भारत के सबसे पसंदीदा प्लेटफार्म टेलीविजन का इस्तेमाल ऐसी कहानी को कहने के लिए कर सकते हैं जो लोगों से जुड़े और शायद उतना ही सिखाए जितना मनोरंजन दे। क्या हम वह समय वापस ला सकते हैं जब पूरा परिवार डिनर टेबल पर बैठकर बातें किया करता था। जब मैंने खुद से यह सवाल किया तो जवाब खुद ब खुद मिल गया।

फिलहाल इस शो का पहला लुक सामने आ चुका है। लोग स्मृति का लुक देखकर काफी एक्साइटेड हैं। इस शो का पहला एपिसोड इसी महीने की 29 तारीख को दिखाया जाएगा। तब यकीनन एक बड़ा तहलका मचेगा।

Leave a Comment