बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर कुमार शानू रिसेंटली पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में। वहां पर उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज की ब्लेसिंग्स ली। उनके गुरु ज्ञान सुने और साथ ही कुमार शानू ने प्रेमानंद जी महाराज के सामने एक गाना भी गाया। इस गाने को अब तक लोग रोमांटिक गाने के रूप में देखते थे।
लेकिन कुमार शानू ने जिस तरह से यह गाना गाया वहां पर यह गाना बिल्कुल भी रोमांटिक महसूस ही नहीं हुआ। यह गाना तो ऐसा लगा जैसे कुमार शानू अपने भगवान के लिए गा रहे हो। और यह गाना वो गाना था जो कुमार शानू की लाइफ का स्पेशल सॉन्ग था। जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए, तुम देना साथ मेरा। अब इस गाने को अगर हम भगवान को सोच कर गाते हैं, तो वाकई में यह गाना एक भक्ति गीत महसूस होता है और लगता है कि हां भगवान से कनेक्ट करने के लिए इससे ज्यादा बेस्ट सॉन्ग कोई हो ही नहीं सकता है।
और यही कुमार शानू ने भी कहा। प्रेमानंद जी महाराज को उन्होंने बताया कि यह गाना उनका फेवरेट सॉन्ग है और यह गाना आप अपने भगवान के लिए गा सकते हैं। भाई-बहन के लिए गा सकते हैं। परिवार के लिए गा सकते हैं। मां-बाप के लिए गा सकते हैं। गाना मेरा बहुत दिल के करीब है। यह हम सबके लिए गा सकते हैं। भगवान के लिए माता-पिता, भाई-बहन, अपना पत्नी सबके लिए।
कुमार शानू के काम के बारे में और वो कौन है उसके बारे में जानने के बाद प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि कुमार शानू के पिछले जन्म के कुछ अच्छे कर्म है जिसकी वजह से आज वो इतने बड़े सिंगर हैं।
50 सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव है। साथ ही प्रेमानंद जी महाराज ने कुमार शानू को शिव जी के कुछ मंत्र भी बताएं। इन मंत्रों का उच्चारण करो जिससे आप भगवान से कनेक्टेड महसूस करोगे और आपके साथ जो कुछ भी होगा वह अच्छा होगा। प्रेमानंद जी महाराज विराट और अनुष्का के भी फेवरेट है।
