करिश्मा और करीना कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन इन दिनों अपने बेटे आदर जैन की शादी की खबरों के चलते चर्चा में छाई हैं बीते महीने ही आदर ने अपनी लेडी लव आलेखा आडवानी के साथ मंगनी की है कहा जा रहा है कि आदर और आलेखा फरवरी में शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे अब बेटे की शादी की खबरों के बीच वायरल हो रही है रीमा जैन की उस सगाई की तस्वीरें जब जुड़ते जुड़ते टूट गया था रीमा का रिश्ता और जुबली कुमार राजेंद्र कुमार के परिवार की इकलौती बहू बनते बनते रह गई थी.
रीमा कपूर जी हां आदर जैन की मां और करिश्मा करीना की बुआ रीमा कपूर की सगाई कभी किसी जमाने में लव स्टोरी फेम एक्टर कुमार गौरव के साथ हुई थी वही कुमार गौरव जो आज संजय दत्त के छोटे जीजा हैं कुमार गौरव कभी कपूर परिवार के दामाद बनने वाले थे राज कपूर और राजेंद्र कुमार ने तो अपने बच्चों की सगाई तक करवा दी थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि सगाई होने के बाद भी राज कपूर इस शादी से मुकर गए उन्होंने रातों-रात इस रिश्ते को तोड़ दिया यह किस्सा है.
साल 1980 का जब कुमार गौरव फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे थे राज कपूर और राजेंद्र कुमार काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे वहीं राज कपूर को कुमार गौरव भी बेहद पसंद थे वह चाहते थे कि राजेंद्र कुमार के साथ उनकी दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाए और ऐसा हुआ भी राज कपूर की छोटी बेटी रीमा कपूर की सगाई कुमार गौरव के साथ कर दी गई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह तस्वीर रीमा और कुमार गौरव की सगाई की है इस तस्वीर में रीमा जैन पिंक साड़ी पहने खड़ी हैं बालों में फूल लगाया है और गले में खूबसूरत हार पहना हुआ है.
वहीं वाइट थ्री पीस सूट में कुमार गौरव भी काफी हैंडसम लग रहे हैं उनके माथे पर टीका भी है 1981 में जब फिल्म लव स्टोरी रिलीज हुई तब यह फिल्म हर थिएटर पर छा गई कुमार गौरव को रातों-रात स्टार का दर्जा मिल गया कुमार गौरव और विजेता पंडित की एक्टिंग की भी जबरदस्त तारीफें हुई लेकिन इसके साथ ही जो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही थी वह थी कुमार गौरव और विजेता पंडित के अफेयर की खबरें उन दिनों हर जगह कुमार गौरव और विजेता पंडित की नजदीकियों की खबरें छाई हुई थी.
कहा जाने लगा था कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं दोनों तब हर जगह साथ में ही स्पॉट होते थे दोनों के गहराता इश्क की खबरें जब कपूर खानदान तक पहुंची तो जाहिर है तू फान आ गया कुमार गौरव और विजेता के अफेयर की खबरों को हल्के में ना लेते हुए राज कपूर ने बड़ा फैसला ले लिया उन्होंने कुमार गौरव और रीमा की सगाई तोड़ दी बाद में कुमार गौरव की शादी नरगिस और सुनील दत्त की छोटी बेटी नमृता दत्त के साथ हुई आज रीमा और कुमार गौरव दोनों ही अपनी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं.
