69 के जैकेश श्रॉफ के घर बजेगी शहनाई। टाइगर से पहले बेटी को विदा करने की तैयारी। जल्द दुल्हन बनेगी कृष्णा श्रॉफ। सालों की डेटिंग के बाद लिया घर बसाने का फैसला। मुस्लिम बॉयफ्रेंड की बेगम बनेगी जैकी दादा की लाडली। जी हां, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के घर अब जल्द ही शादी की शहनाई बजने की खबरें इस वक्त चारों तरफ वायरल हो रही हैं।
खबरें हैं कि जैकी दादा अब जल्द ही अपनी लाडली और ग्लैमरस बेटी के हाथ पीले करने वाले हैं। जी हां, तेजी से वायरल होती रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि 33 साल की कृष्णा श्रॉफ अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। गौर करने वाली बात है कि कृष्णा श्रॉफ की शादी के कयासों और दावों की शुरुआत भी एक्ट्रेस के नए खुलासे के बाद ही शुरू हुई है। सबसे पहले आपको बता दें कि जैकी दादा की लाडली बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो द 50 में नजर आ रही हैं।
शो में टाइगर की बहन का बोल्ड और बेबाक अंदाज सभी को काफी इंप्रेस भी कर रहा है। और इसी शो के दौरान अब 33 साल की कृष्णा श्रॉफ ने अपने लव ऑफ लाइफ का खुलासा भी किया और नेशनल टेलीविजन पर छ सालों की डेटिंग का सच भी खोल दिया है और टाइगर की बहन का अफगानी एमएमए फाइटर के साथ प्यार भरे रिश्ते का सच जानने के बाद लोगों ने शादी की चर्चा की शुरुआत भी कर दी है और तेजी से दावे किए जा रहे हैं कि साल 2026 में श्रॉफ परिवार में शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। जी हां, रियलिटी शो द 50 के सेट पर फिटनेस क्वीन कृष्णा श्रॉफ ने अपने प्यार का खुल्लम खुल्ला इज़हार करते हुए सबके सामने अपने रिश्ते को एक्सेप्ट भी किया और अपने बॉयफ्रेंड का नाम भी रिवील किया।
बताते चले कि शो की कंटेस्टेंट नताशिया से बात करते हुए कृष्णा ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदखशी है। इतना ही नहीं अपने प्यार के बारे में आगे भी टाइगर की बहन ने बात करते हुए बताया कि वो अफगानिस्तान से हैं और वो प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एमएमए फाइटर हैं। मुझे स्ट्रांग लड़की पसंद है। अल्फा मेल पसंद है। उन्होंने मुझे चैलेंज किया था। वेल अपने प्यार के बारे में नेशनल टेलीविजन पर खुलासा करती हुई टाइगर की बहन यहीं नहीं रुकी बल्कि आगे भी अपनी रेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि हम दोनों साल 2020 से साथ हैं।
हमने नवंबर 2020 में बात करनी शुरू की थी। इसके बाद मई 2021 में हम पहली बार मिले थे। हम बात करने के करीब 8 महीने बाद एक दूसरे से मिले थे। वो अफगानिस्तान में थे बल्कि बहरीन में थे। हम सबसे पहले Instagram पर मिले थे। लेकिन जब उन्होंने मुझे मैसेज किया था, मैं उससे पहले से ही उन्हें जानती थी क्योंकि मैंने उन्हें फाइट्स में देखा था। आगे भी कृष्णा ने बताया कि लगभग 8 महीने एक दूसरे से बात करने के बाद दोनों पहली बार साथ में वेकेशन के लिए गोवा भी गए थे। मुंबई की भीड़भाड़ से दूर कृष्णा अश्रॉफ और अब्दुल अजीम ने एक दूसरे को गोवा में खूब जाना और साथ में अच्छा टाइम भी स्पेंड किया। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और दोनों का प्यार में पड़ गए।
यह लव बर्ड्स को भी नहीं पता चला। बहरहाल छ साल से अफगानिस्तान के रहने वाले और मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले अब्दुल अजीम के साथ प्यार के रिश्ते में कृष्णा अशरफ हैं और वो अक्सर ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीरें Instagram पर शेयर भी करती रहती हैं। वेल अब टाइगर की बहन का यही खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूज़र्स इसे शादी से जोड़कर देखते हुए नजर आ रहे हैं और दावे भी कर रहे हैं कि 6 साल से इश्क लड़ाने वाली कृष्णा श्रॉफ अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वेल अब जेके श्रॉफ की बेटी कब तक दुल्हन बनकर अपना घर बसाती हैं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।
