टीवी एक्ट्रेस की लुट गई सारी ‘जायदाद, BJP नेता ने किए विधवा मां पर जुल्म!

टीवी एक्ट्रेस की लुट गई जायदाद। इस बीजेपी नेता पर लगाए गंभीर आरोप। पापा की निधन के बाद ताऊ ने हड़प ली प्रॉपर्टी। विधवा मां पर ससुराल वालों ने किया अत्याचार। मदद के लिए दर-दर भटक रही है टीवी एक्ट्रेस। लुट गई जायदाद, मां पर हो रहे अत्याचार। टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टीना पटेल इस वक्त बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रो-रो कर बता रही हैं कि उनकी और उनकी मां की जान को खतरा है।

यहां तक उन्होंने एक बीजेपी नेता और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगा दिए हैं। वहीं गुजरात के राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो कितना ज्यादा हताश परेशान नजर आ रही हैं। बस रोए जा रही हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर हुआ क्या है।

बता दें क्रिस्टीना पटेल एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर हैं। टीवी एक्ट्रेस गुजरात के राजकोट की रहने वाली हैं और इस वक्त वो करियर के चलते मुंबई में शिफ्ट हो गई हैं। उनको आपने उनके पॉपुलर शो यह उन दिनों की बात है। जरूर देखा होगा। उनकी प्रोफेशनल लाइफ एकदम ट्रैक पर चल रही है।

लेकिन वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है। उनकी जिंदगी में इस वक्त मुसीबतों के पहाड़ टूट पड़े हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें वह रोती हुई एक बीजेपी नेता और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो की तस्वीरों में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी और उनकी मां की जान को खतरा है।

इसके बाद भी पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उनके ताऊ उनके साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन लोगों ने एक्ट्रेस की मां के घर में घुसकर उन पर हमला तक कर दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में मुंबई में रहती हैं लेकिन उनकी मां राजकोट में अकेली रहती हैं। क्रिस्टीना ने आगे बताया कि राजकोट में उनके ताऊ विपिन अमृतिया, भाई आनंद अमृतिया जो बीजेपी नेता भी हैं और एक अनजान व्यक्ति ने घर में घुसकर उनकी मां पर कर दिया। जब उन्होंने पुलिस बुलाई तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और ना ही उनकी कोई शिकायत दर्ज की। जिसके चलते उन्होंने एक पब्लिक पोस्ट कर लोगों से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके पिता के निधन के बाद से ही उनका परिवार कई परेशानियों से जूझ रहा है। उनके पापा के घर वालों ने उनके निधन के बाद उनके हिस्से में आने वाली सारी प्रॉपर्टी हथिया ली है।

इस मामले को उनकी मां और उन्होंने लड़ाई झगड़ा ना करते हुए कानूनी तरीके से हल निकालने की कोशिश की। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के ताऊ और उनका परिवार उन्हें और उनकी मां को लगातार परेशान कर रहा है। वहीं क्रिस्टीना के करियर की अगर बात करें तो उन्होंने कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में बतौर एक्टर काम किया है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में हिट ड्रामा यह उन दिनों की बात है से की थी। उन्हें अपने पहले सीरियल से ही लोगों के बीच पहचान मिल गई थी। फिर उन्होंने कुछ तो है इश्क में मरजावा 2 जैसे सीरियल्स में काम किया।

Leave a Comment