आलिया-रणबीर का कृष्णराज बंगला बना बॉलीवुड का सबसे महंगा घर, इतनी है कीमत।

ना शहंशाह अमिताभ ना बादशाह शाहरुख खान ना शिल्पा ना रितिक ना अजय काजोल और ना ही रणवीर दीपिका देखते रह गए यह सारे के सारे सितारे और सबसे आगे निकल गए रणवीर आलिया 250 करोड़ के बंगले के साथ मोस्ट एक्सपेंसिव बॉलीवुड सेलिब्रिटी होम्स की लिस्ट में टॉप कर गए हैं राह के मम्मी पापा आपको पहले ही यह जानकारी दे चुका है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का कृष्णा राज बंगला 5 साल के लंबे इंतजार के बाद बनकर तैयार हो गया है।

95% तक बनकर तैयार हो चुके रालिया की इस आलीशान घर की पहली झलक का दीदार भी हम करवा चुके हैं। हरे-भरे पेड़-पौधों से सजी बालकनी, सफेद सोफों और आलीशान झूमर से सजे लिविंग रूम की झलक देख आलिया रणबीर के फैंस खुशी से उछल पड़े थे। वैसे आलिया रणवीर का यह छह मंजिला बंगला ना सिर्फ खूबसूरती बल्कि अपनी कीमत की वजह से भी चर्चा में बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूर परिवार के इस आलीशान कृष्णा राज बंगले की कीमत ₹50 करोड़ है। यही नहीं बंगले के इंटीरियर पर भी कपूर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। और यही वजह है कि रालिया कपल का घर बॉलीवुड के सबसे महंगे सेलिब्रिटी होम्स की लिस्ट में शुमार होकर नंबर वन पर काबिज हो गया है। कृष्णा राज बंगले ने शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा को भी पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए अब जब बॉलीवुड सितारों के सबसे महंगे घरों का जिक्र छिड़ ही गया है। तो आपको दिखा देते हैं कि किन-किन सितारों के घर इस लिस्ट में शामिल है और कितनी है उनके घरों की कीमत। तो आलिया और रणबीर के बंगले कृष्णा राज ने जिस सितारे के घर को पीछे छोड़ नंबर वन पर जगह बनाई है वो है शाहरुख खान का बंगला मन्नत।

शाहरुख खान के बंगले मन्नत में फिलहाल रनोवेशन का काम चल रहा है। इस छह मंजिला बंगले में दो एक्स्ट्रा फ्लोर्स ऐड किए जा रहे हैं। शाहरुख खान का यह सी फेसिंग बंगला बीते कई वर्षों से बॉलीवुड सेलिब्स के घरों की लिस्ट में सबसे महंगा घर रहा था। शाहरुख के इस बंगले की कीमत करीब ₹200 करोड़ है। शाहरुख का बंगला ग्रेड थ्री हेरिटेज विला है जिसकी नींव 1920 के दशक में पड़ी थी। शाहरुख के मन्नत में कई कमरे, लिविंग एरिया, पर्सनल जिम, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, मूवी थिएटर, स्पोर्ट ज़ोन जैसी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।

अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन यूं तो मुंबई शहर में ही कई बंगलों के मालिक हैं। प्रतीक्षा, जलसा, वत्सा और जनक यह बिग बी के बंगले हैं। हालांकि इन सारे बंगलों में जलसा का रुतबा सबसे अहम है। पिछले कई दशक से अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में ही रह रहे हैं। जूहू की वीएल मेहता रोड पर स्थित जलसा की कीमत लगभग 112 करोड़ है। बिग बी का यह दो मंजिला आलीशान बंगला 10,125 वर्ग फीट में फैला हुआ है। रेखा का बसेरा अमिताभ बच्चन के साथ इस लिस्ट में बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा भी शामिल है जो कि मुंबई के सबसे पौश इलाके बांद्रा बैंड स्टैंड में स्थित है। बंगले के ठीक सामने से अरब सागर का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

बंगले के एक तरफ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का मन्नत है तो दूसरी तरफ सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट। पूरा बंगला सफेद रंग की एक आलीशान और बेहद खूबसूरत इमारत है। रेखा के बंगले बसेरा की कीमत भी ₹100 करोड़ बताई जाती है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का क्वाड्रा फ्लेक्स। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने तकरीबन 2 साल पहले मुंबई में लग्जरी क्वड्रा फ्लेक्स खरीदा है। बताया जाता है कि तीन फ्लोर्स तक फैले इस घर की कीमत लगभग 144 करोड़ है। हालांकि दीपवीर का यह घर फिलहाल अंडर कंस्ट्रक्शन है और कपल अपने नए घर में अभी तक शिफ्ट नहीं हुआ है। शिल्पा शेट्टी का बंगला किनारा।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बंगला किनारा सही मायने में किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं है। ऊंची-ऊंची छत, शानदार झूमर, आलीशान लिविंग रूम, वैभवशाली फर्नीचर, बेहद बड़ा और हराभरा गार्डन, पर्सनल जिम यह सब शिल्पा के बंगले की कुछ खासियतें हैं। राज कुंद्रा ने यह घर शिल्पा को शादी के बाद गिफ्ट किया था।

शिल्पा के इस घर की कीमत 90 से ₹100 करोड़ के बीच बताई जाती है। अजय देवगन का बंगला शिव शक्ति। अजय देवगन और काजोल भी मुंबई में बेहद आलीशान बंगले में रहते हैं जिसका नाम शिव शक्ति है। सिंघम कपल के घर की कीमत ₹80 करोड़ के करीब बताई जाती है। काजोल ने अपने घर को बेहद आलीशान लुक दिया है। बंगले के अंदर की तस्वीरें देख काजोल अजय के फैंस दंग रह जाते हैं।

Leave a Comment