क्या शिवांगी नहीं करती थी कुशाल टंडन की इज्जत? ब्रेकअप के 6 महीने बाद एक्टर ने खोली टीवी की नायरा की सच्चाई। क्या कुशाल से शिवांगी ने कभी नहीं किया था सच्चा प्यार? प्यार के रिश्ते में इनसिक्योर ही नहीं सेल्फ ऑब्सेस्ड भी थी एक्ट्रेस। क्या शिवांगी ने नहीं की कुशाल के प्यार की कदर। पहले एक्स गर्लफ्रेंड को एक्सपोज करते हुए किया पोस्ट। फिर चंद मिनटों बाद किया डिलीट। प्यार में तड़प रहे कुशाल की हरकत ने उड़ाए लोगों के होश। फिर शुरू हुई एक तरफ़ा मोहब्बत की चर्चा।
जी हां, टीवी सीरियल बरसाते के ऑन स्क्रीन कपल बने कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की रियल लाइफ प्रेम कहानी किसी से नहीं छुपी है। सीरियल के सेट से शुरू हुई कुशाल और शिवांगी की लव स्टोरी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद कुशाल और शिवांगी को छोटे पर्दे के क्यूटेस्ट और पावर कपलर के रूप में भी देखा जाता था। लेकिन अचानक हुए दोनों के ब्रेकअप से जहां लाखों फैंस को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अब ब्रेकअप के लगभग 6 महीने बाद एक्स गर्लफ्रेंड को एक्सपोज करते हुए कुशाल ने अपने दिल के दर्द का जमाने के सामने खुलासा तो किया। लेकिन चंद मिनटों बाद इस खुलासे भरी इंस्टाग्राम स्टोरी को डिलीट भी कर दिया। अब क्या है यह पूरा मैटर? आइए आपको समझाते हैं। दरअसल देर रात कुशाल ने Instagram पर शिवानी संग ब्रेकअप के लगभग 6 महीने बाद एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की जिसमें 40 साल के एक्टर ने लिखा कुछ लोग बहुत ही ज्यादा लाइफ में इनसिक्योर होते हैं। वो खुद के लिए सेल्फ ऑब्ज़िस्ट भी होते हैं। वो लोग दूसरे का प्यार और इज्जत नहीं देखते हैं। उनका प्यार उन्हें एक तरफा ही नजर आता है।
तो सुना 6 महीने पहले हुए ब्रेकअप के बाद अब कुशाल के स्टोरी को देखने के बाद इंटरनेट की दुनिया के साथ-साथ छोटे पर्दे के गलियारे में भी एक बार फिर एक्स कपल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कुशाल की बात को सुनने के बाद लोग शिवांगी को एक्टर की इज्जत ना करने के लिए खूब ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही चर्चा तो यह भी है कि शिवांगी जोशी ने कभी कुशाल से सच्ची मोहब्बत की ही नहीं होगी। वेल अपने-अपने रिएक्शन देते हुए इंटरनेट यूज़र्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा मतलब शिवांगी ने कभी कुशाल को वो इज्जत और प्यार दिया ही नहीं। तो किसी और ने लिखा सेल्फ ऑब्सेस्ड शिवांगी की वजह से ही रिश्ता खराब हुआ होगा। आगे भी किसी और ने लिखा रिस्पेक्ट हर रिश्ते की सबसे जरूरी चीज है। इतना ही नहीं कुछ और लोगों ने भी कमेंट करते हुए लिखा शिवांगी जोशी दिखने में ही प्यारी है शायद असल में नहीं। तो देखा कुशाल टंडन की स्टोरी लगाने और फिर उसे डिलीट करने के बाद लोग अपना-अपना रिएक्शन तो देते नजर आ ही रहे हैं।
साथ ही एक्टर का दर्द समझने वाले लोग अब शिवांगी जोशी को खरी-खोटी भी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि स्टोरी को पब्लिक करने के चंद मिनटों बाद ही एक्टर ने इसे डिलीट कर दिया था। खैर सोशल मीडिया पर चाहे जितने भी दावे हो लेकिन कुशाल और शिवांगी के रिश्ते का सच क्या है और दोनों का ब्रेकअप क्यों और कैसे हुआ यह तो वह दोनों ही बेहतर जानते हैं। हालांकि बताते चले कि अभी तक दोनों ने अपने ब्रेकअप को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन हां दोनों एक दूसरे को अब सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते हैं।
