बिग बॉस 19 में शुरू हुई कुनिका सदानंद की प्रेमकहनी, 19 साल छोटे एक्टर से शादी करेगी एक्ट्रेस?

19 साल छोटे एक्टर पर दिल हार बैठे को निकाह। नेशनल टीवी पर सरेआम किया प्रपोज। 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने को तैयार। बेटे ने दी मां के रिश्ते को मंजूरी। बिग बॉस के घर में शुरू होगी एक और लव स्टोरी। सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक के बाद एक फैंस को खूब एंटरटेनमेंट का पावर डोज़ मिल रहा है। ऐसे में आने वाले एपिसोड में घर का नया ही रूप देखने को मिलने वाला है। शो में घरवालों के बीच इक्वेशंस भी बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां कुछ दोस्तों के बीच दरार देखने को मिली तो वहीं दुश्मनों के बीच दोस्ती भी देखने को मिल रही है। लेकिन लेकिन लेकिन शॉकिंग तो ये है कि बेबी हाउस में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं।

जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। 61 साल की कुनिका तीसरी बार शादी करने वाली हैं। गौर करने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस ने ऑन स्क्रीन नेशनल टेलीविजन पर प्यार का इजहार भी कर दिया है। यहां तक कि कुनिका के छोटे बेटे ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी भी दे दी है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है उसमें कंटेस्टेंट्स को एक मजेदार टास्क करते हुए देखा जाएगा।

घर में बेबी कोचिंग सेंटर खोला गया है जिसमें कुछ कंटेस्टेंट टीचर बने हुए हैं तो कुछ स्टूडेंट बने हुए हैं। जीशान कादरी, नतालिया, जनोज जैक और फरहाना भट्ट को इस टास्क के दौरान टीचर बनाया गया है। वहीं जीशान जहां घरवालों की क्लास लेते हुए नजर आ रहे हैं तो कुनिका ने अचानक खड़े होकर जीशान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। टास्क के दौरान जीशान कुनिका की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तो कुनिका ने खड़े होकर बोला सर आप हमें बहुत पसंद हैं। आप हमसे शादी करेंगे? कुनिका का प्रपोजल सुनकर जीशान कादरी भी शर्मा गए और घर वाले भी हक्के बक्के रह गए। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह थी कि एक्ट्रेस के बेटे को भी इस रिश्ते से कोई प्रॉब्लम नहीं है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया है।

रिश्ते पर अपनी मंजूरी देते हुए उन्होंने कहा अगर मेरी मम्मा को जीशान भाई पसंद आते हैं तो मैं खुले दिल से उनका स्वागत करूंगा। उन्हें जीशान भाई से जीशान अंकल बना दूंगा। हालांकि यह सब कुनिका ने टास्क में मस्तीमज़ाक में किया था। वहीं घर वालों ने भी इसे मस्तीमज़ाक में टाल दिया। बता दें कि कुनिका जीशान की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि लोगों ने तो सोशल मीडिया पर उन्हें जीकू का हैशटग भी देना शुरू कर दिया है।

वहीं इस टास्क में बसीर अली भी फरहाना भट्ट के साथ फ्लर्टिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। तो कुल मिलाकर अगला एपिसोड फुल ऑन एंटरटेनमेंट का तड़का होने वाला है। बीते दिन घर में नॉमिनेशन टास्क देखने को भी मिला जिसके बाद घर का माहौल काफी गंभीर हो गया था। इस टास्क में कुनिका और तान्या मित्तल के बीच काफी बड़ा झगड़ा भी देखने को मिला।

वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट किए गए हैं। इसमें नतालिया, मृदुल तिवारी, नगमा और अवेज का नाम भी शामिल है। इस वीकेंड के वार में इन चारों में से किसी एक का सफर घर में खत्म हो जाएगा।

Leave a Comment