2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश क्रिसमस पर होने जा रहा है। शाहरुख खान की किंग 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। उससे ठीक हफ्ते भर पहले अवेंजर्स डूम्स डे और ड्यून 3 जैसी दुनिया की दो सबसे बड़ी फिल्में आने वाली हैं। और जब यह भी कम पड़ा तो ड्वेन जॉनसन अपनी जंगल एडवेंचर जोजी 3 लेकर भी क्रिसमस पर ही आज धमके।
इस चौतरफा खींचातानी ने अभी से थिएटर मालिकों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शाहरुख ने टाइटल टीजर रिलीज़ कर बताया था कि वो किंग को 24 दिसंबर को रिलीज़ करेंगे। पहले वह इसे 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर लाना चाहते थे। मगर फिर हुई उन्हें एक शोल्डर इंजरी। उस इंजरी ने फिल्म को तो अटकाया ही साथ ही मेकर्स को भी नई रिलीज़ डेट ढूंढने पर मजबूर कर दिया।
शुरुआत में उन्होंने नवंबर में कोई तारीख तलाशने पर माथा पर्ची की थी। मगर फिर उन्हें ध्यान आया कि अरे नवंबर में तो रामायण आने वाली है। अब इतनी बड़ी फिल्म से टकराने का रिस्क भला कोई क्यों ही लेगा। तो बस शाहरुख ने फैसला किया कि वो एक ठीक-ठाक गैप लेकर किंग को क्रिसमस पर रिलीज़ करेंगे। वैसे क्रिसमस पर कोई दूसरी बड़ी इंडियन फिल्म तो थिएटर में नहीं रिलीज होगी। मगर उससे हफ्ते भर पहले यानी 18 दिसंबर को दो ग्लोबल जॉइंट्स जरूर आने वाली है।
इनमें से एक तो है मार्वल वालों की अवेंजर्स डूम्स डे जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर वापसी कर रहे हैं। दूसरी फिल्म है टिमथी शला में और डेनी विलन की ड्यून 3। डूम्स डे में एक्स आयरन मैन यानी रॉबर्ट डाउननी जूनियर का डॉक्टर डम के गेटअप में पुनर्जन्म होने वाला है। इसलिए मार्केट में इस मूवी को लेकर अभी से माहौल टाइट है।
लोगों का बस चले तो वह अभी जाकर सिनेमाघरों में रुमाल डाल दें। पर ड्यून 3 भी कुछ कम नहीं है। हाल ही में मेकर्स ने इसका टीज़ रिलीज़ किया था और भाई साहब लोग उसे देखकर एकदम सकपका ही गए हैं। बस यहीं से किंग की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई। हुआ ये कि पहले फैंस को लग रहा था कि शाहरुख का क्लैश भारत में केवल अवेंजर्स डूम्स डे से होगा। वो सिद्धार्थ आनंद वाली फिल्म को ड्यून 3 से सेफ मानकर ही चल रहे थे। लेकिन फिल्म के टीज़ ने थोड़ा सोचने पर मजबूर कर दिया है। खैर इस मुद्दे पर उनका सोच विचार ही चल रहा था कि ड्वेन जॉनसन ने नया सिगूफा छोड़ दिया। पहले उनकी फिल्म जुमैनजी 3 11 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी। मगर अब यह फिल्म 25 दिसंबर को यानी किंग से ठीक अगले दिन रिलीज़ होने जा रही है।
अब सिस्टम कुछ ऐसा बैठ रहा है कि 18 दिसंबर को अवेंजर्स ड्यूसडे और ड्यून 3 रिलीज़ होगी। 24 दिसंबर को किंग और फिर 25 को जुमांजी 3 इस चौतरफा खींचतान में सबसे ज्यादा नुकसान शाहरुख खान की किंग को होने वाला है क्योंकि ड्यूम्स ड्यून 3 और जुमांजी 3 इंडिया में किंग की कमाई को ठीक-ठाक सेंध मारेगी मगर असली दिक्कत इंटरनेशनल मार्केट में आएगी जब तीन हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ फिल्में रिलीज होगी तो किंग को स्क्रीनंस के लिए तो जूझना ही पड़ेगा।
साथ ही उसकी कमाई को भी बड़ा झटका लगेगा क्योंकि वो विदेशी ऑडियंस के लिए पहली, दूसरी या तीसरी नहीं बल्कि चौथी पसंद होगी। भारत में एक बार को वो ड्यून 3 और डिमांड 3 को झेल भी ले लेकिन एवेंजर्स डम्स डे का क्या करें? उसके केस में तो सिनेमाघर वाले भी नहीं मानेंगे। वहां तो किंग के मेकर्स को समझौता करना ही पड़ेगा।
इस सिचुएशन में किंग के लिए क्रिसमस 2026 की डेट आगे कुआं पीछे खाई जैसी हो गई है। अब देखना होगा कि शाहरुख किंग को इसी डेट पर रिलीज़ करते हैं या फिल्म को 2027 के लिए पोस्टपोन किया जाता है।
