शाहरुख के जन्मदिन पर सूना रहेगा मन्नत, इस बार में नहीं होगा किंग का दीदार।

इस बार मन्नत में नहीं होगा किंग खान का दीदार। आखिर कहां मनाएंगे बादशाह अपना बर्थडे बैश। बॉलीवुड के किंग ने बदली अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की डेस्टिनेशन। मन्नत में छाएगा सन्नाटा।

फैंस को नहीं मिलेगी एसआरके की सलामी। जैसा कि आप सब जानते हैं हर साल 2 नवंबर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है और इस साल का जन्मदिन तो वैसे भी सबसे ज्यादा खास है। आखिर इस बार किंग खान 60 साल के जो होने जा रहे हैं।

अपने हर जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में शाहरुख खान अपने फैंस से सलामी लेते हैं और बदले में हाथ हिलाकर अपने फैंस को अपनी झलक से खुश कर देते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है कि आपका दिल टूट जाएगा क्योंकि सुनी रहेगी मन्नत की बालकनी। तो चलिए बिना देरी के आपको बताते हैं शाहरुख के बर्थडे सेलिब्रेशन की यह रीसेंट अपडेट। दरअसल इस बार बॉलीवुड के बादशाह खान अपना जन्मदिन मन्नत में नहीं बल्कि कहीं और मनाने वाले हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि मन्नत इस समय रनोवेशन के दौर में है। तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि शाहरुख और गौरी ने फैसला लिया है कि इस 60वें जन्मदिन पर वो मुंबई के बाहर अलीबाग स्थित अपने फार्म हाउस पर जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। इस बार बादशाह का परिवार शांत समंदर के किनारे हरियाली के बीच फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे बैश सेलिब्रेट करेंगे।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अलीबाग में शाहरुख के 60वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के फैसले के पीछे एक कारण तो यह है कि उनके बंगले मन्नत में अभी रनोवेशन का काम चल रहा है। जिसकी वजह से पूरा परिवार किराए के घर में शिफ्ट हो चुका है। साथ ही किंग खान का 60 साल का होना कोई आम बात नहीं है। इसलिए कहा जा रहा है कि इस बार अलीबाग में किंग खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर एंड्रिक इग्लेसियस भी एसआरके के जन्मदिन में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक शानदार कॉन्सर्ट किया है जिसमें कई बड़े स्टार शामिल हुए थे। मतलब यह कि बादशाह खान का जन्मदिन सिर्फ सेलिब्रेशन ही नहीं बल्कि ग्रेट ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि ये जश्न सिर्फ निजी नहीं होगा क्योंकि शाहरुख की आने वाली फिल्म किंग को लेकर भी पहले से ही काफी चर्चाएं चल रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर किंग से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख इस समय बॉलीवुड में धड़कन बनकर लौट रहे हैं। फिल्म किंग के अलावा भी उनके कई नए प्रोजेक्ट चर्चा में हैं। तो इस बार 2 नवंबर का दिन अलग होगा जहां मन्नत की बालकनी खाली रहेगी लेकिन वहीं अलीबाग की हवाओं में बादशाह की मुस्कान गूंजेगी।

Leave a Comment