गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना में राजस्थान के भी काफी लोगों की मौत हुई है। इधर बालोतरा जिले के अराबा गांव की रहने वाली नई नवेली दुल्हन खुशबू राजपुरोहित की भी इस हादसे में निधन हो गई। खुशबू राजपुरोहित की शादी 18 जनवरी 2025 को लूनी विधानसभा क्षेत्र के खाराबेरा पुरोहितान निवासी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित के बेटे विपुल सिंह से हुई थी। विपुल सिंह जो कि लंदन में डॉक्टर हैं।

शादी के बाद वो खुशबू की यह पहली विदेश यात्रा थी और वह पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी। इसी दौरान अहमदाबाद विमान हादसे में उसकी निधन हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। जिसमें खुशबू का नाम भी यात्रियों की सूची में 192 नंबर पर दर्ज था। वहीं इस हादसे से पहले खुशबू की विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पूरा परिवार खुशबू को रोते हुए विदा कर रहा है और वह भी सबके गले लगकर फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।

जिसके बाद निधन की खबर सुनते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया है। यह विदाई का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कैसे खुशबू लंदन जाने से पहले जब अपने घर से रवाना होने वाली थी उससे पहले घर के एक-एक परिजन से गले मिलकर रोती हुई नजर आ रही है। उसने सोचा भी नहीं होगा कि उसकी आखिरी विदाई बन जाएगी। ससुराल वाले भी रो रहे हैं खुशबू के। खुशबू के ससुर ने कहा है कि वह हमारा आशीर्वाद लेकर रवाना हुई थी। हादसे का पता होता तो जाने ही नहीं देते। आपको बता दें कि लंदन जाने से पहले आखिरी बार पिता के साथ एयरपोर्ट पर फोटो खिंाई थी खुशबू ने। लेकिन किसे पता था कि वो फोटो आखिरी फोटो बन जाएगी। पिता ने भी सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर लिखा था आशीर्वाद खुशबू बेटा गोइंग टू लंदन। और इसका स्क्रीनशॉट भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो यह स्क्रीनशॉट उसके लास्ट फोटो का और उसकी विदाई का जो वीडियो है.
यह दोनों ही सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहे हैं और जो कोई भी वीडियो और फोटो को देख रहा है उन सभी की आंखें नम हो रही हैं। क्योंकि किसी ने नहीं सोचा था कि इस तरह से खुशबू का यह विदाई का जो वीडियो है वो उसका आखिरी वीडियो बन जाएगा। हर कोई उसके परिजन उसके पड़ोसी सब इंतजार कर रहे थे। खुशबू के सही सलामत लंदन पहुंचने का। उधर लंदन में खुशबू के पति भी विपुल सिंह जो कि खुशबू का इंतजार कर रहे थे। लेकिन उन्होंने भी नहीं सोचा था कि यह इंतजार अब जिंदगी भर का इंतजार बन जाएगा।

खुशबू जो कि बीकॉम पास थी और अपने तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ी थी। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। जो परिजन अपनी बेटी के लंदन पहुंचने की राह देख रहे थे, वह अब उसका चेहरा अंतिम बार देखने के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।
