बोइंग कंपनी को बचाने के लिए इसके रिपोर्ट को छ महीना डिले किया जाएगा कि भारत में तब तक कोई और कांड हो जाए। दो पन्ना का लाइन डाल दिया जाएगा कि पायलट की गलती थी। जबकि इसमें कोई भी पायलट की गलती नहीं थी। क्योंकि बोइंग कंपनी को लाखों फायदा हो रहा है। जो एक वो जहाज बेचता होगा 2000 करोड़ में उसको पता है कि भैया भारत में भारत में तो 10 करोड़ किसी को खिला देंगे तो बाप बदल देगा। रिपोर्ट बदलने की तो बात छोड़िए। ऐसा ऐसा यहां पे चोर मिलेगा सब ईमान धर्म सब बेच देगा सब। यहां पे किसी को थमाएगा 100 करोड़। 100 करोड़ आप 100 करोड़ आप। दो बड़े लोग हैं मुंह बंद। आइए 100 करोड़ एक्स्ट्रा जो ज्यादा चिल्लाएगा दो चार करोड़ बांटते रहिएगा।
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश को लेकर इंडिया के फेमस टीचर खान सर ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बोइंग कंपनी को बचाने के लिए पायलटों की गलती निकाल दी जाएगी। खान सर की इस बात को बहुत ज्यादा सीरियसली लेने की जरूरत है क्योंकि खान सर की इन बातों पर अब खुद पायलट एसोसिएशन ने भी मोहर लगा दी है। द एयरलाइन पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी एएआईबी की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट ने जैसे पहले ही पायलटों को दोषी करार दे दिया हो।
संगठन का आरोप है कि जांच ना तो निष्पक्ष है ना ही पारदर्शी बल्कि एकतरफा तरीके से पायलटों की बातचीत और इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच के मूवमेंट को आधार बनाकर नतीजों पर पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसोसिएशन ने वॉलस्ट जनरल की 10 जुलाई को प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि इस इंटरनल टेक्निकल डिटेल की जानकारी विदेशी पत्रकारों को कैसे मिली? रिपोर्ट में बताया गया था कि हादसे का कारण कॉकपिट में मौजूद फ्यूल कंट्रोल स्विचों के अचानक रन से कट ऑफ की स्थिति में चले जाना था।
ठीक वही बात एएआईबी की रिपोर्ट में भी दोहराई गई कि हवा में उड़ते समय दोनों इंजन एक-एक सेकंड के अंतर से बंद हो गए क्योंकि फ्यूल सप्लाई रुक गई थी। लेकिन पायलटों की बातचीत से जो भ्रम सामने आया उसने इस बात को भी जन्म दिया कि क्या यह मानवीय भूल थी या सिस्टम फेलोर। पायलट एसोसिएशन ने कहा कि बिना तथ्यों की गंभीरता से जांच किए पूरी जिम्मेदारी सिर्फ पायलटों पर डाल देना तकनीकी और नैतिक दोनों ही स्तर पर गलत है। पायलटों को दोषी साबित करने की हड़बड़ी कहीं उस सिस्टम को ही कटघरे में खड़ा ना कर दे जो असल में सुधार का मोहताज है। फेमस टीचर खान सर भी पायलटों के सपोर्ट में खड़े हैं और बोइंग पर ही सवाल उठा रहे हैं।
बोइंग कंपनी को लाखों फायदा हो रहा है। जो एक वो जहाज बेचता होगा 2000 करोड़ में उसको पता है कि भैया भारत में भारत में तो 10 करोड़ किसी को खिला देंगे तो बाप बदल देगा रिपोर्ट बदलने की तो बात छोड़िए ऐसा ऐसा यहां पे चोर मिलेगा सब ईमान धर्म सब बेच देगा सब यहां पे किसी को थमाएगा 100 करोड़ 100 करोड़ आप 100 करोड़ आप दो बड़े लोग हैं मुंह बंद ये 100 करोड़ एक्स्ट्रा जो ज्यादा चिल्लाएगा दो चार करोड़ बांटते रहिएगा खान सर ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया है।
