7 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना। बेबी बॉय के साथ घर को रवाना हुए मम्मी पापा। कौशल परिवार में नन्हे मेहमान का होगा ग्रैंड वेलकम। ढोल नगाड़ों की ताल पर थिरकेंगे दादा-दादी। भतीजे के घर आने पर खुशी से फूले ना समाए चाचा सनी। सालों बाद जूनियर कौशल के आने से फिर छाई खुशियां।
जैसा कि सभी जानते हैं बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 7 नवंबर को बेबी बॉय के पेरेंट्स बने थे। इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर बधाइयों का तांता लग गया था। बॉलीवुड से लेकर फैंस तक नए नवेले बने मम्मी पापा कैटरीना और विक्की को जमकर गुड विशेस दे रहे थे। और ऐसे में सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कौशल परिवार की खुशियां भी सातवें आसमान पर है। और आखिर ऐसा हो भी क्यों ना सालों बाद परिवार में नन्हे मेहमान की किलकारी जो गूंजी है। तो वहीं अब डिलीवरी के ठीक एक हफ्ते बाद कैटरीना और बेबी कौशल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।
जी हां, कैटरीना और विक्की अब अपने बेबी बॉय के साथ राजी-खुशी घर को रवाना हो गए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रही हैं। गुरुवार की सुबह कैटरीना कैफ को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। एक्ट्रेस अपने न्यूबर्न बेटे संग गाड़ी में सवार होकर घर के लिए रवाना होती नजर आई। ऐसे में इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि बेबी कौशल का घर में ढोल नगाड़ों संग ग्रैंड वेलकम होने वाला है।
जिसकी झलक पाने को अब फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जहां एक तरफ पूरा परिवार जूनियर कौशल को वेलकम करने की तैयारियों में जुट गया। वहीं दूसरी तरफ लोगों के ज़हन में कई सारे सवाल पैदा होने लगे। लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर हाल ही में मां बनी कैटरीना और उनके बेटे को आखिर एक वीक तक हॉस्पिटल में क्यों रखा गया। कुछ का कहना है कि शायद एक्ट्रेस की नॉर्मल नहीं बल्कि सिज़ेरियन डिलीवरी हुई है। तो वहीं कुछ लोग बेबी बॉय के हेल्थ को लेकर भी चिंता जाहिर कर रहे हैं। ऐसे तरह-तरह के सवाल सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं। तो चलिए आपको बता दें कि आखिर फैंस का क्या कहना है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा लगता है उसकी सिज़ेरियन डिलीवरी हुई है।
उम्मीद है वो ठीक होगी। एक और ने लिखा कि जूनियर कौशल तो ठीक है ना? एक और ने लिखा इतने दिनों क्यों एडमिट किया हॉस्पिटल वालों ने? हालांकि बता दें कि इन सभी बातों को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि जूनियर कौशल और मम्मा एकदम ठीक हैं और स्वस्थ हैं। कौशल परिवार में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने पर सबसे ज्यादा खुश दादा श्याम कौशल थे। श्याम कौशल ने सोशल मीडिया पर परिवार के सबसे नए और सबसे छोटे सदस्य के आने पर अपनी खुशी जाहिर की थी।
उन्होंने इमोशनल नोट में लिखा था शुक्रिया रबदा कल से भगवान का मेरे परिवार पर इतने मेहरबान रहने के लिए जितना भी शुक्र कर रहा हूं उनकी ब्लेसिंग के सामने कम पड़ रहा है। भगवान बहुत दयालु है और रहे हैं। भगवान की मेहरबानी ऐसे ही मेरे बच्चों पर और जूनियर कौशल पर बनी रहे। हम सब बहुत खुश हैं और बहुत ब्लेस फील कर रहे हैं। अब कैटरीना के घर वापस लौटने के बाद फैंस बेबी बॉय की झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
