एहसान फरामोश मतलबी कैटरीना कैफ पर इल्जामों की बौछार फिटनेस का वक्त है हालचाल लेने का नहीं सलीम खान के नाम पर विहान की मम्मी को जमकर घेरा खान परिवार की करीबी मानी जाती है एक्ट्रेस मुश्किल वक्त में सब आए लेकिन कैटरीना कैफ नहीं गुस्से से बौखलाए सलमान खान के फैंस सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 9 दिनों से मुंबई की लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनका हालचाल लेने शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त से लेकर जावेद अख्तर तक सब आए।
यहां तक कि कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंद ने सलमान खान को फोन कर उनसे उनके पिता सलीम खान की तबीयत के बारे में जाना है। इसी बीच जब बीते दिन 24 फरवरी को कैटरीना कैफ को मुंबई में अपनी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के साथ स्पॉट किया गया तो सलमान खान के फैंस आग बबूला हो गए। बता दें बेटे विहान के जन्म के बाद एक्ट्रेस को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया था और वह अपनी फिटनेस ट्रेनर के साथ दिखाई दी।
अब आप सोच रहे होंगे कि यास्मीन के साथ स्पॉट होने पर कैटरीना कैफ को खरी-खोटी क्यों सुनाई जा रही है और सलमान खान के फैंस उनसे क्यों नाराज हैं? तो चलिए पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 9 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जिसके चलते खान परिवार बेहद परेशान हैं। इस मुश्किल घड़ी में सलमान के साथ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग खड़े नजर आए।
शाहरुख आमिर, संजय सिवाय कैटरीना कैफ के। दरअसल बीते दिन कैटरीना कैफ़ को फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला के साथ देखा गया। जिसके चलते सलमान के फैंस आग बबूला हो गए। उनका कहना है कि एक्सरसाइज करने का टाइम है लेकिन सलीम खान का हालचाल लेने का टाइम नहीं है। सब आए वक्त निकालकर बस कैटरीना कैफ नहीं आई। कैटरीना कैफ के वीडियोस को देखकर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं जिसमें उनका गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
एक यूजर ने भड़कते हुए कहा सलमान हमेशा कैटरीना के मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहते हैं। लेकिन कैटरीना ऐसा नहीं करती जबकि सलमान के पिता बीमार हैं। एक और यूजर ने लिखा यह भी एक नंबर की मतलबी निकली। जब इंडस्ट्री में काम चाहिए था तो सलमान खान और उनके परिवार का सहारा लिया और जब सब मिल गया तो सलीम अंकल को देखने तक नहीं गई।
एक दूसरे यूजर ने लिखा एक बार भी कैटरीना सलमान खान के पापा से हॉस्पिटल में मिलने नहीं आई। मुझे तो कैटरीना बिल्कुल पसंद नहीं है। बता दें 7 नवंबर 2025 को कैटरीना कैफ ने बेटे विहान कौशल को जन्म दिया था। जिसके बाद अब कैटरीना कैफ की पहली झलक देखने को मिली है। फैंस को उम्मीद थी कि वह सलीम खान से मिलने जाएंगी।
लेकिन ठीक इससे उलट वो अपनी फिटनेस ट्रेनर के पास पहुंच गई और बच्चे के बाद अपने आप को फिट करने में लग गई हैं। जिसके चलते फैंस गुस्से से भर गए हैं। हालांकि इस पूरे विवाद को लेकर ना सलमान खान की फैमिली की तरफ से कोई बयान आया है और ना ही कैटरीना कैफ ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।
