कौशल परिवार में गूंजी बेटे की किलकारी। प्रेगनेंसी से पहले इस मंदिर में गए थे विक्की और कैटरीना। दर्शन मात्र से पुत्र रत्न की होती है प्राप्ति। कौशल बेबी के जन्म के बाद चर्चा में आया कर्नाटक का यह मशहूर मंदिर। कैटरीना से पहले और भी सेलेब्स की मनोकामना हुई थी पूरी। बॉलीवुड के बारबी डॉल कैटरीना कैफ और टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल माता-पिता बन गए हैं।
कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर को एक बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। जिसके बाद बीते दिन यह खुशखबरी सामने आ गई कि उन्होंने कौशल परिवार के चश्मो चुरा को जन्म दे दिया है। इस गुड न्यूज़ के साथ-साथ एक मंदिर भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि कौशल बेबी और मंदिर का आपस में क्या ताल्लुक है? तो सारा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल कुछ महीने पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कर्नाटक के कुके सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर गए हुए थे।
और रिपोर्ट्स की मानें तो वहां एक विशेष पूजा अर्चना भी की थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कहा जाता है जिस मंदिर में कैटरीना और विक्की ने पूजा की उस मंदिर में अगर कोई भक्त पुत्र रत्न की मांग करता है तो उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। बता दें इस कपल ने मंदिर जाने के कुछ ही महीने बाद सोशल मीडिया पर प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी थी। अब जैसा कि सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ ने एक बेटे को जन्म दिया है।
जिसके बाद उनके बेटे और इस मंदिर को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है। और गॉसिप्स के गलियारों में यह बातें चल रही हैं कि इस कपल ने पुत्र प्राप्ति के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की थी। हालांकि इस बात को लेकर कैटरीना और विक्की में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें सुब्रमण्यम मंदिर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुल्या तालुका में स्थित है। कहा जाता है मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना से पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है।
यह मंदिर भगवान सुब्रमण्यम को समर्पित है जो भगवान कार्तिकेय का ही एक रूप है। भक्त मानते हैं। यहां पूजा करने से संतान से जुड़ी बाधाएं दूर हो जाती हैं और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। बहुत से भक्तों ने वर्षों की प्रार्थना के बाद संतान प्राप्ति के अनुभव किए हैं। जिससे मंदिर की पवित्रता में विश्वास और भी गहरा हुआ है। आपको बता दें सिर्फ कैटरीना और विक्की ही नहीं बल्कि कई और बॉलीवुड सेलेब्स की भी इस मंदिर में आस्था है। जो यहां अपनी मन्नतों को लेकर पहुंचे थे।
बता दें बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कुके सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने भी विशेष रूप से अश्लेषा बलि पूजा की थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस मंदिर में जा चुकी हैं। वह कई साल पहले मंदिर में अपने बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ गई थी। वहीं ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन एक्टर भी कई सालों पहले मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने सर्प संस्कार और अश्लेषा, बलि पूजा जैसे अनुष्ठान किए थे।
