यह सफेद गाड़ियों का काफिला, एक के पीछे एक खड़ी बख्तरबंद गाड़ियां और अचानक अयोध्या के ओवरबिज पर रुकता हुआ सुरक्षा बलों का रेला। रविवार को रामनगरी में यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। आखिर इतनी बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान यहां क्यों पहुंचे? टेढ़ी बाजार ओवरबिज पर करीब 17 से 18 बख्तरबंद गाड़ियां लाइन से खड़ी थी।
रास्ते से गुजर रहे लोग रुक गए। मोबाइल कैमरे ऑन हो गए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने लगी। हर किसी के मन में एक ही सवाल था। क्या कोई सुरक्षा? क्या कोई बड़ा सुरक्षा अलर्ट है या कोई खास मिशन? दरअसल, यह काफिला सीआरपीएफ के उन जवानों का था जिनकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में लगाई गई। जम्मू कश्मीर से रवाना हुए यह दल जब अयोध्या पहुंचा तो जवानों ने अपनी ड्यूटी से पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने का फैसला किया। सभी जवान गाड़ियों से उतरे और सीधे राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।
यहां उन्होंने विविध पूजा अर्चना की और देश की जिम्मेदारी निभाने से पहले भगवान राम का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। बता दें पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की तरफ से 15 मार्च को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था। पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव रखे गए। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में तहत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
वोटों की गिनती 4 मई को होगी। वहीं असम में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां भी मतगणना 4 मई को ही होगी। यह सफेद गाड़ियों का काफिला एक के पीछे खड़ी बख्तरबंद गाड़ियां और अचानक अयोध्या के ओवरबिज पर रुकता हुआ सुरक्षा बलों का रेला।
रविवार को रामनगरी में नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। आखिर इतनी बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान यहां क्यों पहुंचे? आपको बता दें कि दरअसल यह काफिला सीआरपीएफ के उन जवानों का था जिनकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में लगाई गई। जम्मू कश्मीर से रवाना हुआ यह दल जब अयोध्या पहुंचा तो जवानों ने अपनी ड्यूटी से पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने का फैसला किया।
