करवा चौथ पर टीवी एक्ट्रेस को सताई पति की याद, बिना मेहंदी, बिना 16 श्रृंगार के अकेले मनाया सुहाग का त्यौहार। शान की तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाया जिंदगी का खालीपन। तो सुहाग के त्यौहार पर हसीना की उदासी देख फैंस भी हुए परेशान। सेपरेशन की खबरों पर फिर शुरू हुई दोबारा चर्चा।
वेल, यहां हम बात कर रहे हैं टीवी कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बारे में। एक वक्त पर कब्र गोल्स देने से लेकर तलाक की खबरों तक नील और ऐश्वर्या खबरों में छाए हुए हैं। शादी के बाद तीसरे करवा चौथ से पहले बिगड़ते रिश्ते, मनमुटाव और ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम स्टोरी एक बार फिर सभी का ध्यान खींच रही है।
वेल यह तो आपको पहले ही कई बार बता चुका है कि टीवी टाउन में लंबे वक्त से यह चर्चा है कि शादी के 3 साल बाद ऐश्वर्या और नील के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और दोनों का जल्द ही डिवोर्स होने वाला है। लंबे वक्त से एक दूसरे से अलग-अलग रहने के बीच अब करवा चौथ के मौके पर टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या अपने पति नील की याद में तड़पती हुई नजर आई हैं और सिर्फ चांद की तस्वीर शेयर कर खास दिन पर मायूसी का इशारा चाहने वालों को दिया है। खुशियां और रौनक से भरे त्यौहार करवा चौथ के मौके पर ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। ना कोई मेहंदी, ना कोई दुल्हन सा श्रृंगार और ना ही अपनी कोई झलक दिखाने वाली टीवी एक्ट्रेस के लिए अब लाखों फैंस परेशान और मायूस होते हुए भी नजर आ रहे हैं। वेल, करवा चौथ के मौके पर ऐश्वर्या की इंस्टा पोस्ट में सिर्फ चांद की तस्वीर को देखकर लोग तरह-तरह की बातें करने के साथ-साथ यह दावे भी कर रहे हैं कि सुहाग के त्यौहार पर ऐश्वर्या नील को मिस कर रही थी। साथ ही चर्चा तो यह भी हो रही है कि ऐश्वर्या ने नील के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। और दोनों जल्द ही एक हो सकते हैं। तो कुछ-कुछ लोगों का यह भी कहना है कि चांद की अकेले तस्वीर ही सेपरेशन की तरफ इशारा कर रही है। खैर गौर करने वाली बात है कि चांद की फोटो शेयर करने के बाद ऐश्वर्या ने एक और कोट भी शेयर किया। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि ऐश्वर्या ने स्टोरी में लिखा है सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। वेल, इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, हर कोई आपके स्पष्टीकरण का हकदार नहीं है। उन्हें यह मान लेने दें कि आप गलत हैं। अब ऐश्वर्या की इस पोस्ट को भी लोग नील से कनेक्ट करते नजर आ रहे हैं और कई-कई दावे भी कर रहे हैं। बहरहाल बताते चले कि बीते दिन ही ऐश्वर्या शर्मा के पति नील भट्ट एक खूबसूरत हसीना के साथ माया नगरी मुंबई की गलियों में स्पॉट हुए थे। किंजंडल और नील को एक साथ देख डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी और लोगों का ध्यान खींचा था। खैर अब नील और ऐश्वर्या के बिगड़ते रिश्ते का आखिरकार सच क्या है? क्या जल्द दोनों तलाक लेने वाले हैं या दोनों तलाक ले चुके हैं? वेल इन सारे दावों और कयासों पर दोनों के किसी ऑफिशियल अपडेट या स्टेटमेंट के बाद ही क्लियर हो पाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24
