कार्तिक आर्यन की मां ने इस हसीना को किया रिजेक्ट। बेटे की पसंद से मां ने किया इंकार। अवार्ड नाइट में सबके सामने ठुकराया बेटे का रिश्ता नहीं बनाएंगी परिवार की इकलौती बहू। बेटे के लिए ढूंढ रही हैं परफेक्ट जीवन साथी। अब कार्तिक आर्यन की लव लाइफ और उनके अफेयर्स से तो हर कोई वाकिफ है। सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनके अफेयर्स के ही अक्सर चर्चे होते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि कार्तिक आर्यन इस वक्त इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं। यूं तो रू बाबा का नाम बी टाउन की कई खूबसूरत हसीनाओं संग जोड़ा जाता है।
अब हाल ही में एक्टर का नाम 24 साल की श्रीलीला के संग जोड़ा जा रहा है। लेकिन इन सब अफवाहओं के बीच कार्तिक आर्यन की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने खुद के बेटे की ही पसंद से इंकार कर दिया है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना कार्तिक आर्यन की मां ने सबके सामने कार्तिक और इस खूबसूरत हसीना के रिश्ते को ठुकरा दिया है। हालांकि आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो अनलकी गर्ल कौन है जो कार्तिक की धर्मपत्नी और ड्रीम वुमेन बनते बनते रह गई। यूं तो कार्तिक की ड्रीम वुमेन कौन है इस बारे में कोई नहीं जानता।
फिलहाल यहां जिस हसीना की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि करण जौहर की स्टूडेंट अनन्या पांडे है। जी हां आपको बता दें कि अनन्या पांडे ही वही एक्ट्रेस है जिसे कार्तिक की मम्मी ने अपने घर की बहू बनाने से इंकार कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चल क्या रहा है? तो बिना किसी कंफ्यूजन के आपको बता दें कि एक वीडियो अवार्ड शो से वायरल हो रहा है जिसमें कार्तिक आर्यन की मां से करण जौहर बात करते दिख रहे हैं। करण जौहर इस दौरान जानना चाहते हैं कि वह किस हीरोइन से अपने बेटे की शादी करवाना चाहती हैं। ऐसे में ऑडियंस से कोई चिल्लाता है और अनन्या पांडे का नाम लेता है। इतने में तुरंत ही कार्तिक की मां इस बात पर अपनी मंजूरी ना देते हुए जवाब देती है। जवाब देते हुए कार्तिक की मां कहती है, घर की डिमांड एक अच्छी डॉक्टर है।
यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो रहा है और अब लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर यह है कौन? हालांकि आपको बता दें कि ये सब अवार्ड शो में लोगों को एंटरटेन करने के लिए मस्ती-मज़ाक में बोला गया है। यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन की मां ने खुले शब्दों में किसी भी हीरोइन से रिश्ता रखने के लिए मना किया है। इससे पहले भी वह कपिल शर्मा के शो में बता चुकी हैं कि वह एक डॉक्टर से ही कार्तिक की शादी करना चाहती हैं।
इसके पीछे का कारण यह है कि कार्तिक के मम्मी पापा दोनों ही डॉक्टर हैं। यहां तक कि कार्तिक की बहन भी डॉक्टर हैं। इसलिए वह यही चाहते हैं कि उनके घर की होने वाली बहू भी डॉक्टर हो। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर कार्तिक किसको अपना हमसफर बनाते हैं।
