करिश्मा हुईं कंगाल ?एक्स-पति संजय कपूर के जाने के बाद बेटी की फीस भरने के नहीं पैसे?

क्या एक्सपति संजय के निधन से करिश्मा के बैंक बैलेंस पर पड़ा है असर? क्या सौतेली मां प्रिया सचदेव ने रोका लो के बच्चों को दिया जाने वाला फंड? आखिर क्यों आई समा की कॉलेज फीस ना भरने की नौबत?

करिश्मा की बेटी ने अदालत में सुनाया दुखड़ा तो मेलो ड्रामा देख कोर्ट ने फटकारा। जी हां, एक बार फिर कपूर परिवार की बेटी करिश्मा कपूर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वजह है लो की लाडली समायरा की कॉलेज फीस जो पिछले दो महीने से भरी नहीं गई है और इस बात का खुलासा खुद समायरा कपूर की तरफ से अदालत में किया गया है। जिसके बाद अदालत ने समायरा की इस दलील को मेलो ड्रामा बताते हुए दोबारा इस तरह की बातों से बचने की नसीहत दी है।

चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है? जैसा कि जग जाहिर है कि करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के जून में निधन होने के बाद एक्ट्रेस के दोनों बच्चों ने अपनी सौतेली मां और संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। समायरा और किियान ने संजय कपूर की वसीहत को जाली बताते हुए प्रिया पर जालसाजी और विल से छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

यह मामला अब दिल्ली की अदालत में चल रहा है। तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 नवंबर को हुई हालिया सुनवाई में करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की तरफ से एक ऐसी दलील दी गई जिस पर जज नाराज हो गई और यहां तक कह दिया कि उन्हें कोर्ट में किसी भी तरह का मेलो ड्रामा नहीं चाहिए।

दरअसल समायरा की तरफ से वकील ने अदालत में जानकारी दी कि करिश्मा और संजय की बेटी समायरा अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और बीते 2 महीने से उनकी फीस नहीं भरी गई है। जबकि प्रिया कपूर ने इससे साफ इंकार किया है।

वकील ने अदालत में कहा कि समा और किियान की जायदाद डिफेंडेंट नंबर एक प्रिया सचदेव कपूर के पास है। इसीलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वह समय पर फीस भरें। शादी के बाद के समझौते के तहत संजय कपूर पर बच्चों की पढ़ाई और जीवन यापन का खर्च उठाने की जिम्मेदारी थी।

जानकारी के मुताबिक समायरा की फीस ना भरे जाने की दलील सुन जज भड़क गए और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह केस की सुनवाई में इस तरह का मेलोड्रामा नहीं चाहते। साथ ही प्रिया के वकील को हिदायत दी कि वह सुनिश्चित करें कि इस तरह के मुद्दे अब कोर्ट में ना लाए जाएं।

बताया जा रहा है कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। अब जैसे ही समायरा की फीस 2 महीने से पेंडिंग होने की खबरें मीडिया में आई तो सोशल मीडिया पर नेटिजंस प्रिया सचदेव के साथ-साथ करिश्मा कपूर को भी ट्रोल करने लगे। लोगों का कहना है कि क्या करिश्मा के पास इतने भी पैसे नहीं कि वह बेटी की कॉलेज फीस खुद भर सकें। आखिर क्यों 120 करोड़ की मालकिन होने के बावजूद भी करिश्मा अपनी बेटी की फीस को अब तक पेंडिंग रखे हुए हैं?

एक यूजर ने सवाल किया कि करिश्मा खुद भी इतनी सक्षम है कि वह बेटी की फीस खुद भर सकती हैं। तो फिर क्यों विदेशी कॉलेज में बेटी को शर्मिंदा करवाना? एक और ने लिखा हद है यार। कम से कम बेटी की फीस तो भर सकती है करिश्मा। उसके लिए भी मरे हुए पति के पैसों का इंतजार करना। हालांकि यह पूरा कानूनी मामला है क्योंकि करिश्मा और संजय के तलाक के बाद दोनों बच्चों की पढ़ाई और पालनपोषण के लिए आर्थिक सहायता देने की जिम्मेदारी संजय कपूर को दी गई थी।

जानकारी के लिए बता दें कि संजय कपूर का निधन इस साल 12 जून को इंग्लैंड में हुआ था। जब संजय वहां पोलो मैच टूर्नामेंट खेलने गए हुए थे। मैच के दौरान गलती से मधुमक्खी निगलने की वजह से संजय की मौत हो गई थी। संजय के निधन के बाद उनकी 300 करोड़ की संपत्ति को लेकर बड़ा और पारिवारिक विवाद खड़ा हो गया।

संजय की मां और बहन के अलावा करिश्मा के बच्चों समायरा और किियान ने अपनी सौतेली मां प्रिया के खिलाफ मामला दायर किया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया ने संजय की वसीयत के साथ छेड़छाड़ की है। बच्चों का दावा है कि उनके पिता ने संपत्ति में हिस्सेदारी का आश्वासन दिया था, लेकिन आखिरी वसीयत में उनका हिस्सा नहीं है। मामला फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है।

Leave a Comment