टीवी टाउन में गूंजेंगी किलकारियां ही किलकारियां। दिव्यांका सुरभि के बाद अब करिश्मा भी बनने वाली है मां। पति वरुण बंगेरा के साथ किया प्रेगनेंसी का ऐलान। शादी के 4 साल बाद घर आएगा नन्हा मेहमान। 42 की उम्र में प्रेग्नेंट है करिश्मा तमन्ना।
जी हां, एक के बाद एक मिल रही खुशखबरियों से गुलजार हो गई है टीवी टाउन की गलियां। लगता है कि साल 2026 छोटे पर्दे की दुनिया में किलकारियों वाला साल साबित होने वाला है। जिस घर से देखो उसी घर से नन्हे मुन्ने मेहमान के आने की गुड न्यूज़ सुनने को मिल रही है। दिव्यांका त्रिपाठी जून में अपने पहले बेबी को वेलकम करने वाली हैं।
तो शादी के डेढ़ साल बाद सुरभि ज्योति भी मां बनने जा रही हैं। सुरभि अपने प्रेगनेंसी फेस को जमकर एंजॉय कर रही हैं। वहीं दिव्यांका और सुरभि के बाद अब करिश्मा तन्ना ने भी फैंस को गुड न्यूज़ सुना दी है।
जी हां, 6 अप्रैल को करिश्मा तन्ना ने पति वरुण मंगेरा के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया है। कपल ने आने वाले मेहमान को अपना ग्रेटेस्ट गिफ्ट बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं करिश्मा ने अपनी डिलीवरी डेट का ऐलान कर यह भी बता दिया है कि जूनियर बंगेरा कब और कौन से महीने में आने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
शादी के 4 साल बाद करिश्मा और वरुण दो से तीन होने जा रहे हैं। प्रेगनेंसी की खुशखबरी सुनाते हुए कपल ने अपनी आठ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से ज्यादातर में करिश्मा ने अपना चेहरा छुपाया हुआ है। वो बात अलग है कि चेहरा छुपाए होने के बावजूद एक्ट्रेस की खुशी उनकी हर एक तस्वीर में साफ झलक रही है।
वरुण और करिश्मा ने वाइट शर्ट और ब्लू डेरिंग जींस में ट्रेनिंग की हुई है। यहां करिश्मा पति वरुण के गले लगकर पोज़ दे रही हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की कैप भी पहनी है जिस पर मॉम एंड डैड लिखा है। अगली तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा है। करिश्मा ने अपने हाथ में क्यूट बेबी शूज भी पकड़े हुए हैं। अगली तस्वीर में करिश्मा पति के गले लगकर बेबी शूज दिखा रही है। कपल ने अपने पेट डॉग्स के साथ भी तस्वीर खिंचवाई है। इन प्यार भरी तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में एक नन्हा सा चमत्कार हमारा सबसे बड़ा तोहफा लिखा है। इसके साथ ही अगस्त 2026 लिखकर करिश्मा ने यह भी बताया है कि उनका बेबी अगस्त के महीने में आने वाला है।
जिसे वेलकम करने के लिए दोनों बेहद एक्साइटेड हैं। करिश्मा के पोस्ट पर कमेंट्स कर उनके फैंस और दोस्त एक्ट्रेस को मां बनने की खूब बधाइयां दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। वरुण एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण मुंबई में बेस्ड वीबी कॉप नाम की कंपनी में डायरेक्टर के पद पर काम करते हैं। अपनी एक्ट्रेस वाइफ से ठीक उलट वरुण बेहद प्राइवेट लाइफ जीते हैं।
