संजय कपूर की संपत्ति विवाद मामले में नया ट्वीट! लड़े करिश्मा-प्रिया-मंदिरा!

संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में एक और खुलासा। बहन ने लिया तीसरी बीवी को आड़े हाथ। करिश्मा के बच्चों को जायदाद से रखा जा रहा वंचित। 300 करोड़ की संपत्ति को लेकर मचा बवाल। प्रिया कपूर ने कोर्ट में दिखाए असली रंग। करिश्मा से मांग लिया कुछ ऐसा कपूर खानदान में मच गई हलचल। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हुआ था।

यानी कि महज 4 महीने में उनकी मौत को एक साल पूरा हो जाएगा। लेकिन उनके जाने के बाद कपूर परिवार एक दिन के लिए भी सुकून से नहीं रहा। संजय की संपत्ति को लेकर पूरे परिवार में हंगामा मचा हुआ है। दरअसल संजय कपूर अपने पीछे लगभग 300 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। जी हां, 300 करोड़। जिसके चलते किसे कितना हिस्सा मिलेगा? इसी मुद्दे पर कोर्ट में बहस चल रही है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर की एक्स वाइफ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को नोटिस जारी कर दिया है।

दरअसल प्रिया कपूर ने एक याचिका दायर कर जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने संजय कपूर से 2016 में हुए करिश्मा के तलाक के रिकॉर्ड्स मांगे गए हैं। जैसा कि सभी जानते हैं प्रिया कपूर दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं और फिलहाल करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ अपने पति की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। दरअसल प्रिया ने अपने आवेदन में करिश्मा और संजय के तलाक के कागज दिखाने के लिए कहा है। ताकि संजय कपूर के जरिए किए गए दावों और बच्चों पर खर्च की व्यवस्थाओं का पता लगाया जा सके।

और जैसे ही इस याचिका के बारे में संजय की बहन को जानकारी हुई वो आग बबूला हो गई। संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने कहा यह सब मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पहली बात तो यह है कि अगर मेरे भाई को यह बात उनसे शेयर करनी होती तो वे शादी के दौरान ही कर देते। इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि वह यह सब क्यों कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा मुझे लगता है कि तलाक गोपनीय मामला होता है। करिश्मा और संजय के बच्चे हैं। ऐसा नहीं है कि बिना बच्चों के तलाक हो जाता है।

मुझे नहीं लगता यह किसी और का निजी मामला है सिवाय उन दो लोगों के जो इसमें शामिल हैं। इसी बीच सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के वकील ने प्रिया की याचिका का कड़ा विरोध करते हुए इसे बेबुनियाद और निजी कहा।

वहीं कोर्ट ने सुनवाई करते हुए करिश्मा को अपनी आपत्ति बताने के लिए कहा और उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्तों का समय दिया गया है।

बताते चले करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा कपूर और उनके भाई किियान कपूर अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की 300 करोड़ की संपत्ति को लेकर कानूनी जंग लड़ रही हैं। उन्होंने पहले दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि वसीयत फर्जी और बेबुनियाद है।

दरअसल संजय कपूर की वसीयत के मुताबिक लगभग पूरी प्रॉपर्टी उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को दे दी गई है। जबकि एक्स वाइफ करिश्मा कपूर और उनके बच्चों को इससे वंचित रखा गया है।

Leave a Comment