करिश्मा कपूर की सास ने बेटे के निधन पे उठाये सवाल, सिर्फ़ ख़ुद को बताया प्रॉपर्टी की हकदार |

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन इसी साल में हो गया। उनका निधन 53 की उम्र में हुई और बताया गया कि मुंह में मधुमक्खी चली गई और इस वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। जितनी भी रिपोर्ट्स थी, जितनी भी मीडिया थी, सबने यही रिपोर्ट किया। चाहे यूके मीडिया हो, चाहे इंडियन मीडिया हो। लेकिन अब संजय कपूर की डेथ को लेकर एक चिट्ठी आई है और इस चिट्ठी में संजय कपूर के निधन पर सवाल उठाए गए हैं।

यह चिट्ठी संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार में भेजी गई है। इसके अलावा सेबी में भी यह चिट्ठी भेजी गई है जिसमें संजय कपूर की डेथ पर क्लेरिटी नहीं होने की बात कही गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि परिवार में कुछ लोग हैं जो संजय कपूर की प्रॉपर्टी गलत तरीके से हड़पना चाहते हैं। आपको बता दें कि संजय कपूर बड़े बिजनेसमैन थे। 2015 में उन्होंने सोना कॉमस्टार जो उनके पिता की कंपनी थी उसे संभाला था सीईओ के रूप में। संजय कपूर की डेथ के बाद ही कंपनी की तरफ से एक ऑफिशियल लेटर आया जिसमें प्रिया सचदेवा को नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर घोषित किया गया।

लेकिन अब संजय कपूर की मदर रानी कपूर ने यह चिट्ठी लिखी है अपनी ही कंपनी में और सेबी में भी और कहा है कि मेरे बेटे की अचानक डेथ हो गई। मुझे मेरे बेटे की डेथ पर क्लेरिटी भी नहीं दी जा रही है। बेटे की डेथ को लेकर जो भी खबर सामने आई है वो मुझे भी मीडिया के जरिए ही पता चली है। मैंने यूके से और जहां पर संजय कपूर थे वहां से क्लेरिटी मांगी। लेकिन अभी तक मेरे बेटे की जान किस वजह से गई इस पर कोई क्लेरिटी मुझे नहीं मिली है। मुझे लगता है कि उनकी जान इस वजह से नहीं गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में उनका निधन हुआ है और इस की जांच की जानी चाहिए।

रानी कपूर ने यह भी लिखा है कि जिस वक्त मैं मेरे बेटे के मरने का शोक मना रही थी उस टाइम कंपनी के कुछ लोगों ने मुझ पर दबाव बनाया। मैं शोक में थी। मेरे अंदर सोचने समझने की शक्ति नहीं थी और मुझे प्रेशर में लेकर कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवा लिया गया और इन डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवाने के बाद मेरे हाथ से पावर चली गई है। मेरे पति ने जो कंपनी खड़ी की उसी से अब मैं पाईपाई की मोहताज हो गई हूं। मेरे बेटे की डेथ के बाद कंपनी में बहुत असामान्य घटनाएं हुई जिनके खुलासे अब हो रहे हैं। इसीलिए मेरी रिक्वेस्ट है कि मेरे बेटे के निधन की गहराई से जांच की जानी चाहिए। रानी कपूर ने कहा कि मैं मेरे बैंक अकाउंट्स तक एक्सेस नहीं कर पा रही हूं। मुझे कुछ लोगों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है और यह सब कुछ मेरे बेटे की मौत के 1 महीने के अंदर-अंदर ही हुआ है। जिस वक्त मैं सदमे में थी, मैं शोक में थी। तो बहुत शॉकिंग खुलासा संजय कपूर की मदर ने किया है। हालांकि कौन लोग इसके पीछे हैं उनका नाम इन्होंने मेंशन नहीं किया है।

लेकिन जाहिर सी बात है कि संजय कपूर के साथ-साथ उनकी दो बहनें भी इस कंपनी का हिस्सा है। एक बहन से तो संजय कपूर की बातचीत तक नहीं होती थी और दूसरी एक और बहन है। और तीसरी जो मेंबर है वह है संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेवा। तो क्या संजय कपूर की मदद ने इस चिट्ठी में प्रिया सचदेवा की तरफ इशारा किया है या कुछ और भी लोग इसमें शामिल हैं? ये अब आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Leave a Comment