जिस करिश्मा कपूर ने यह कहते हुए संजय कपूर से तलाक लिया था कि वह डिसऑनेस्ट है। ना पैसों के वादे पूरे किए और ना ही रिश्तों में यह सच्चा रहा। उसी संजय कपूर को करंट वाइफ प्रिया सचदेव ने सच्चा आदमी बताया और कहा कि संजय से मुझे प्यार ही उनकी सच्चाई और उनकी गहराई की वजह से हुआ।
प्रिया सचदेव ने एक टाइम पर संजय कपूर को लेकर एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब संजय कपूर से मैं मिली थी तब वह बेहद ट्रबल्ड चीजों से गुजर रहे थे। एक तरफ उनका सेपरेशन चल रहा था। दूसरी तरफ उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया था।पिता की जो कंपनी थी वो मेनली जर्मनी से ऑपरेट होती थी। उसको किस तरह से संभालना है यह चीज भी संजय कपूर ने की। कुछ टफ डिसीजंस लिए जिसमें से ज्यादातर डिसीजंस पॉजिटिव ही प्रूव हुए।
प्रिया सचदेव ने मार्केट में संजय कपूर को लेकर जो खबरें चल रही थी तब क्योंकि करिश्मा से उनका सेपरेशन हुआ था उस पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि संजय कपूर को ज्यादातर लोगों ने गलत ही समझा जबकि सच्चाई यह है कि वह बहुत ही अच्छे इंसान हैं और उन्होंने अपने पिता की लेगसी को बखूबी आगे बढ़ाया है और बिजनेस को एक शानदार ग्रोथ दी है और एक नए लेवलपर उन्होंने कंपनी को पहुंचाया है।
कुछ इस तरह से प्रिया ने अपने पति की तारीफ की थी और उन्होंने पति के पोलो लव के बारे में भी बात की थी और कहा था कि पोलो तो संजय कपूर के लिए बहुत ही जरूरी है। हम साल में एक बार ऐसा होता था जब लंदन शिफ्ट हो जाया करते थे कुछ महीनों के लिए क्योंकि उनके पोलो मैचेस हुआ करते थे।