करिश्मा कपूर ने Ex पति की प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा? 30 हजार करोड़ की संपत्ति छोड़ गए संजय कपूर !

एक्स पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी में से करिश्मा ने मांगा हिस्सा। 300 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं संजय कपूर। पहले एक्स सास रानी कपूर ने जताया था साजिश का हक। अब करिश्मा ने मांगा अपने दोनों बच्चों का हक। जी हां, शॉकिंग है, लेकिन यह चौंकाने वाले दावे लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि करिश्मा कपूर ने अपने एक्स पति संजय कपूर की कंपनी में से अपने हिस्से की मांग की है। और जैसे ही यह खबर मीडिया में फैली तो हर तरफ सनसनी मच गई है। क्योंकि संजय कपूर के निधन के बाद परिवार में संपत्ति को लेकर पहले से ही विवाद छिड़ा हुआ है। सवाल उठ रहा है कि संजय अपने पीछे जो ₹ज़ करोड़ की अकूत संपत्ति छोड़ गए हैं, उनके बाद अब उनका यह साम्राज्य कौन संभालेगा? जैसा कि सब जानते हैं कि करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और दिवंगत बिजनेस टाइकून संजय कपूर की मौत के बाद उनके परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। संजय की मां रानी कपूर ने हाल ही में बेटे की कंपनी Son स्टार के बोर्ड ऑफ मेंबर्स और सेबी को एक लेटर लिख कई चौंकाने वाले दावे किए थे।

रानी कपूर का आरोप है कि उनसे कुछ डॉक्यूमेंट्स पर जबरन साइन करवाए गए। रानी कपूर का दावा है कि इस कंपनी में वह सबसे बड़ी शेयर होल्डर हैं। ऐसे में वह कंपनी की मालिक हैं। रानी कपूर ने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को कंपनी का नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाए जाने पर भी ऐतराज जताया था। इसके साथ ही रानी कपूर ने बेटे संजय कपूर की मौत को भी संदिग्ध बताया है। उनके हिसाब से यह नेचुरल नहीं थी। वहीं सारे विवाद के बाद कंपनी की तरफ से कहा गया कि साल 2019 के बाद से ही रानी कपूर की कंपनी में कोई हिस्सेदारी या भागीदारी नहीं है। ऐसे में जब 300 करोड़ के वारिस के लिए पहले ही कपूर परिवार में घमासान छिड़ा हुआ है।

वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रिया और रानी कपूर के बीच छिड़ी विरासत की इस जंग में करिश्मा कपूर की भी एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों समायरा और किियान के लिए उनकी पिता की कंपनी में से हिस्से की मांग की है। कहा जा रहा है कि संजय की प्रॉपर्टी में उनके दोनों बच्चों का भी हक है।

हालांकि इन खबरों पर अभी तक करिश्मा कपूर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐसे में हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। बता दें कि साल 2003 में करिश्मा और संजय कपूर की शादी हुई थी। शादी के बाद संजय और करिश्मा दो बच्चों समायरा और कियान के पेरेंट्स बने थे। हालांकि ये शादी कुछ ही साल चली। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था।

तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी। दोनों का तलाक बेहद विवादों में रहा था। एलिमिनी के तौर पर संजय ने अपनी मुंबई वाली प्रॉपर्टी करिश्मा के नाम कर दी थी। साथ ही संजय ने समायरा और किियान के लिए 14-14 करोड़ के बॉन्ड्स खरीदे थे। जिनमें से हर बॉन्ड के लिए बच्चों की आर्थिक सिक्योरिटी के लिए ₹1 लाख का सालाना भुगतान शामिल रहा था।

संजय के निधन से करिश्मा और उनके दोनों बच्चों को गहरा सदमा लगा था और अब खबरें आ रही हैं कि सोनाकॉम स्टार में 300 करोड़ की विरासत को लेकर छिड़ी जंग में करिश्मा ने अपने बच्चों के हिस्से की मांग कर ली है। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।

Leave a Comment