संजय कपूर की बीवी प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर में हुआ बड़ा झगड़ा।

लंदन में 3 महीने पहले संजय कपूर की अचानक मृत्यु के बाद उनकी ₹00 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों के बाद अब प्रिया कपूर ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। प्रिया कपूर ने अदालत में बताया कि संजय कपूर की पूर्व पत्नी के बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से ₹100 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब उन्हें इतनी बड़ी राशि मिल चुकी है तो और क्या चाहिए? इससे पहले समायरा और क्या ने प्रिया कपूर पर वसीयत में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अदालत से अनुरोध किया कि प्रिया कपूर को शपथ पर यह स्पष्ट करने का आदेश दिया जाए कि उनके पिता की मृत्यु के समय संपत्ति की वास्तविक स्थिति क्या थी और इसके बाद उन्होंने क्या कदम उठाए। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिस रहस्यमई तरीके से वसीयत प्रस्तुत की गई वह इसकी वास्तविकता पर संदेह पैदा करता है।

Leave a Comment